LOADING...
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कर ली शादी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिले संकेत
सोशल मीडिया पर चल रही है हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी की चर्चा

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कर ली शादी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिले संकेत

Jun 27, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड मॉडल महिका शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर के बाद अटकलों का विषय बन गए हैं। इस तस्वीर के आने के बाद अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, इस तस्वीर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में उनकी शादि के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा सकता है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

पोस्ट

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर इस जोड़े की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, उसमें माहिका सिंदूर लगाए हार्दिक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला उनका हाथ पकड़े हुए हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने आशंका जताई है कि दोनों ने लोगों की नजरों से दूर चुपचाप शादी कर ली है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement

रिश्ता

हार्दिक और माहिका के रिश्ते का कैसे हुआ था खुलासा?

हार्दिक और माहिका के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले सितंबर 2025 में तब उठीं जब कुछ प्रशंसकों ने क्रिकेटर को माहिका की इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा। एक महीने बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का खुलासा किया। तब से वे अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं। माहिका को IPL 2026 और टी-20 विश्व कप 2026 सहित भारत के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान हार्दिक का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया है।

Advertisement

परिचय

क्या करती हैं माहिका शर्मा?

माहिका पेशे से जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें ओमंग कुमार की 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'इनटू द डस्क' में देखा गया है। रैपर रागा के साथ एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा हार्दिक की कथित गर्लफ्रेंड वीवो और यूनिक्लो जैसे ब्रांडों के विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। अब तक उन्होंने अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा ​​और अमित अग्रवाल जैसे भारतीय डिजाइनरों के साथ काम किया है।

Advertisement