देवदत्त पडिक्कल अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडिया-A क्रिकेट टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका-A टीम के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (94) खेली। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 21वां अर्धशतक रहा। वह दुर्भाग्यशाली रही और महज 6 रन से अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा करने से चूक गए। उनकी इस पारी की बदौलत ही इंडिया-A टीम पारी में बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो सकी। आइए पडिक्कल के आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी?
श्रीलंका-A की ओर से पहली पारी में बनाए गए 366 रन के जवाब में इंडिया-A को 66 रन पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए पडिक्कल ने साई सुदर्शन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 182 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान सुदर्शन ने अपना शतक भी पूरा किया, लेकिन पडिक्कल चूक गए। पडिक्कल अपनी पारी में 152 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
करियर
कैसा रहा है पडिक्कल का प्रथम श्रेणी करियर?
पडिक्कल ने 2018 में अपने प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। वह अब तक 56 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 93 पारियों में 42 से अधिक की औसत और लगभग 60 की स्ट्राइक रेट से 3,800 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 21 अर्धशतकों के अलावा 9 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 232 रन का रहा है। वह भारत के लिए 2 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने एक अर्धशतक बनाया है।