NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: डेविड वार्नर के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 
    अगली खबर
    IPL: डेविड वार्नर के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 
    सर्वाधिक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं डेविड वार्नर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: डेविड वार्नर के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 15, 2024
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेविड वार्नर का बल्ला खूब चला है। वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं।

    लीग में 2 फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके वार्नर 6,500 से अधिक रन अपने नाम कर चुके हैं।

    वह IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम से खेल रहे हैं।

    इस बीच उनके ऐसे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिसकी कम ही चर्चा होती है।

    स्टेडियम

    राजीव गांधी स्टेडियम पर सर्वाधिक रन 

    वार्नर DC से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भी खेल चुके हैं। SRH से खेलते हुए अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था।

    उन्होंने इस स्थान पर IPL में 32 मैचों में 64.92 की अविश्वसनीय औसत और 160.53 की स्ट्राइक रेट से 1,623 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    कोई अन्य बल्लेबाज इस मैदान पर 1,500 रन का आंकड़ा नहीं छू सका है।

    ऑरेंज कैप 

    सर्वाधिक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी हैं वार्नर 

    वार्नर IPL में 2 से अधिक (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 2015 सीजन में सर्वाधिक 562 रन बनाते हुए पहली बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था। इसके बाद 2017 और 2019 में उन्होंने क्रमशः 641 और 692 रन बनाए थे।

    इनके अलावा 2016 सीजन में उन्होंने 848 रन बनाए थे। हालांकि, वह ऑरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली से पिछड़ गए थे, जिन्होंने 973 रन बनाए थे।

    उपलब्धि 

    ऐसा करने वाले एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं वार्नर 

    वार्नर IPL में एक से अधिक विपक्षी टीमों के खिलाफ 1,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र विदेशी बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्ध 1,000 से अधिक रन अपने नाम किए हैं।

    कुल मिलाकर वह इस मुकाम को हासिल करने वाले सिर्फ 3 बल्लेबाजों में से एक हैं। बता दें कि उनके अलावा कोहली और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

    अर्धशतक 

    IPL में 60 से अधिक अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं वार्नर 

    वार्नर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 60 से अधिक अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    उनके अलावा सिर्फ कोहली और शिखर धवन ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने IPL में 50 से अधिक अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    दिलचस्प रूप से वार्नर ने IPL में पहले 10 ओवरों में सबसे ज्यादा 29 अर्धशतक जड़े हैं। इस मामले में कोई भी बल्लेबाज उनके आस-पास नहीं है।

    पोल

    क्या डेविड वार्नर IPL में खेलने वाले सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    LSG बनाम DC: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने IPL डेब्यू में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL 2024: MI बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    डेविड वार्नर

    विश्व कप 2023: डेविड वार्नर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे हैं आंकड़े?  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर विश्व कप में 1,500 रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्वकप 2023 फाइनल: डेविड वार्नर भारत के लिए बन सकते हैं बड़ी मुसीबत, जानिए कारण  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को विजेता बनाने में सहायक बने ये कारक  वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराया वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: ट्रेंट बोल्ट के वनडे करियर में 200 विकेट पूरे, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    जन्मदिन विशेष: बाबर आजम के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार जीता ये खिताब वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट के आंकड़े

    स्टीव स्मिथ का वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े स्टीव स्मिथ
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, जानिए प्रदर्शन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए अपने 1,000 वनडे मैच, आंकड़ों में जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025