Page Loader
DC बनाम RCB: महिपाल लोमरोर ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
महिपाल लोमरोर ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

DC बनाम RCB: महिपाल लोमरोर ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 06, 2023
10:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के महिपाल लोमरोर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (54*) लगाया है। विशेष रूप से यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक है। उनकी पारी की मदद से RCB ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181/4 का स्कोर बनाया है। उनकी पारी और IPL के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही लोमरोर की अर्धशतकीय पारी 

जब RCB ने 82 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब लोमरोर बल्लेबाजी के लिए आए। क्रीज पर आने के कुछ समय बाद ही उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का लगाकर अच्छी पारी के संकेत दिए। उन्होंने 26 गेंदों में अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की और 29 गेंद में नाबाद 54* रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

IPL करियर 

कैसा रहा है लोमरोर का IPL करियर?

लोमरोर ने 2018 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक लीग में 26 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 130 की स्ट्राइक रेट के साथ 399 रन बना लिए हैं। आज की पारी से पहले उनका लीग में सर्वोच्च स्कोर 47 रन था। उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 8 मैचों में 26.40 की औसत और 148.31 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 132 रन बना लिए हैं।

लेखा-जोखा 

RCB ने दिया 182 का लक्ष्य 

अरुण जेटली स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं। RCB से लोमरोर के अलावा विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया। कोहली ने 46 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। जवाब में DC ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। DC की ओर से फिलिप साल्ट (87) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर टीम को एकतरफा जीत दिला दी।