LOADING...
DC बनाम MI: समीर रिजवी ने खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
समीर रिजवी ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

DC बनाम MI: समीर रिजवी ने खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 04, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज समीर रिजवी ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी (90) खेली। यह उनके IPL करियर का तीसरा और MI के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही DC पूरे समय मैच में बनी रही और आखिर में जीत दर्ज करने में सफल रही। इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही रिजवी की पारी और साझेदारी? 

लक्ष्य का पीछा करते हुए DC ने 7 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब रिजवी क्रीज पर आए। उन्होंने MI की चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी के सामने टीम को संभालने का सफल प्रयास किया। इस बीच उन्होंने पथुम निसांका (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 और डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। वह अपनी पारी में 51 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों से 90 रन बनाकर आउट हुए।

उपलब्धि

इम्पैक्ट प्लेयर की रूप में तीसरा सर्वोच्च स्कोर

रिजवी की यह पारी IPL इतिहास में इम्पैक्ट प्लेयर द्वारा खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन के नाम दर्ज है, जिन्होंने IPL 2025 में DC के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। इस सूची में जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद 107 रन बनाए थे।

Advertisement

जानकारी

रिजवी ने IPL में जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक

यह रिजवी का IPL करियर में लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने IPL 2025 में अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 58*, IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है रिजवी का IPL करियर?

रिजवी ने साल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 15 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 11 पारियों में 41.50 की औसत और 150.91 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह 27 चौके और 20 छक्के भी जड़ चुके हैं।

Advertisement