LOADING...
DC बनाम MI: रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, आप भी जानिए
रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

DC बनाम MI: रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, आप भी जानिए

Apr 04, 2026
05:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान पारी का एकमात्र छक्का लगाते ही उन्होंने IPL का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह अब एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के 50 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

रिकॉर्ड

क्रिस गेल के नाम दर्ज है सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

रोहित ने अपनी पारी में 26 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का जड़ा। यह छक्का पारी के 7वें ओवर में विप्रज निगम की गेंद पर आया। IPL में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 61 और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 54 छक्के जड़े हैं। किसी अन्य बल्लेबाज के नाम IPL में किसी टीम के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक नहीं है।

जानकारी

DC के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक रन

रोहित ने IPL में DC के खिलाफ 38 मैचों में 31.20 की औसत से 1,092 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। DC के खिलाफ इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के बल्लेबाज विराट कोहली (1,130) के नाम दर्ज है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है रोहित का IPL करियर?

रोहित ने साल 2008 में KKR के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 274 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 269 पारियों में 29.95 की औसत और 132.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,159 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन का है। वह IPL में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले सीजन में IPL इतिहास में 7,000 रन पूरे किए थे।

Advertisement