Loading...
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कोच
जयवर्धने ने छोड़ा MI के कोच का पद (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कोच

Oct 17, 2026
03:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) के कोच महेला जयवर्धने ने अपना पद छोड़ दिया है। वह लम्बे समय से MI के साथ काम कर चुके हैं। यह उनका MI के कोच के तौर पर दूसरा कार्यकाल है, जो सफल साबित नहीं हुआ। हालांकि, उनके पहले कार्यकाल के दौरान MI ने 3 खिताब जीते थे। इस बीच IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कोच के बारे में जानते हैं।

#1 

स्टीफन फ्लेमिंग (5 खिताब)

स्टीफन फ्लेमिंग का चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के साथ कोच का सफर (2008 से 20026 तक) बेहतरीन रहा था।

उनकी कोचिंग में टीम ने 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) जीते थे।

इसी तरह वह 2 बार (2010 और 2014) चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट जीतने में भी सफल रही।

इतना ही नहीं CSK ने रिकॉर्ड 12 बार IPL प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 IPL संस्करणों के फाइनल तक पहुंची।

#2 

महेला जयवर्धने (3 खिताब)

MI के साथ जयवर्धने का पहला कार्यकाल 2017 से 2022 तक रहा, जो कि काफी सफल साबित हुआ था।

इस अंतराल में MI ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2017, 2019 और 2020 में IPL के खिताब जीते थे।

इसके बाद जयवर्धने ने 2024 से 2026 तक अपने दूसरे कार्यकाल में काम किया। हालांकि, पिछले 3 संस्करणों में MI की टीम खिताब नहीं जीत सकी थी।

2024 और 2026 में तो MI प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी।

ADVERTISEMENT

#3 

ट्रेवर बेलिस और एंडी फ्लॉवर (2-2 खिताब)

ट्रेवर बेलिस का कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ सफल कार्यकाल रहा था।

KKR ने 2012 और 2014 में खिताब जीते थे। दिलचस्प रूप से गौतम गंभीर इन दोनों संस्करण में KKR के कप्तान थे और बेलिस कोच थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पिछले 2 सीजन में खिताब जीते हैं। एंडी फ्लॉवर के कार्यकाल में RCB की टीम 2025 और 2026 में विजेता बनी है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इन कोचों ने जीते हैं एक-एक खिताब 

IPL में शेन वॉर्न (2008), डैरेन लेहमैन (2009), जॉन राइट (2013), रिकी पोंटिंग (2015), टॉम मूडी (2016), आशीष नेहरा (2022) और चंद्रकांत पंडित (2024) ने एक-एक खिताब कोच के तौर पर जीते हैं। बता दें कि 2008 में वॉर्न RR के कोच और कप्तान थे।

ADVERTISEMENT