NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन? 
    न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित और कोहली अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 26, 2025
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मार्च (रविवार) को खेलेगी।

    अपने पहले 2 मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है और वह लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

    टूर्नामेंट में भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है।

    ऐसे में आइए न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल के हैं कोहली के आंकड़े 

    कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे 2010 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने कीवी टीम के खिलाफ 31 वनडे खेले हैं, जिसकी 31 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 1,645 रन बनाए हैं। उनकी औसत 58.75 की रही है।

    उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154* रन है।

    कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी वनडे साल 2023 में खेला था। उस मैच में उन्होंने 117 रन बनाए थे।

    कप्तान

    न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित के आंकड़ों पर एक नजर 

    रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 2009 में खेला था। उन्होंने 29 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 27 पारियों में 37.76 की औसत से 982 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।

    कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 1,000 रन पूरे करने के लिए उनको सिर्फ 18 रन की जरूरत है। उन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (2,379) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं।

    चैंपियंस ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी में कैसे हैं दोनों के आंकड़े?

    रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 49.27 की औसत के साथ 542 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123* रन रहा है।

    कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 93 की शानदार औसत के साथ 651 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन है।

    वनडे

    दोनों के वनडे करियर पर नजर 

    रोहित ने अपने वनडे करियर में 270 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 262 पारियों में 48.88 की औसत से 11,049 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 32 शतक और 57 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन रहा है।

    कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे खेलने उतरेंगे। उन्होंने 299 मैच की 287 पारियों में 58.20 की औसत से 14,085 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 51 शतक और 73 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    विराट कोहली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    रोहित शर्मा

    टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, रोहित शर्मा जल्द लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास टेस्ट क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या बन सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान- रिपोर्ट  हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ही नहीं, ये बड़े कप्तान भी कर चुके हैं खुद को टीम से बाहर भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    युवराज सिंह का करियर खत्म करने में विराट कोहली का हाथ, इस पूर्व खिलाड़ी का दावा युवराज सिंह
    IPL: क्या विराट कोहली बनेंगे RCB के कप्तान? जानिए मुख्य कोच ने क्या कहा  इंडियन प्रीमियर लीग
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल  अनुष्का शर्मा
    संजय मांजरेकर भड़के, बोले- स्टार खिलाड़ियों की पूजा से खराब हो रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम बांग्लादेश: तौहीद हृदोय ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मोहम्मद शमी ने छठी बार लिया 5 विकेट हॉल, ये रिकॉर्ड्स बनाए चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने बांग्लादेश को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम बांग्लादेश: दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फखर जमान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हुए बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025