NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन
    नहीं रहे दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले (तस्वीर: ट्विटर/@FCHWPO)

    ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की उम्र में निधन

    लेखन Manoj Panchal
    Dec 30, 2022
    01:04 am

    क्या है खबर?

    ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    वे कई दिनों से ब्राजील के साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंसटीन अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले ही पेले का पूरा परिवार उनके साथ क्रिसमस मनाने के लिए अस्पताल में ही पहुंचा था।

    उनको कैंसर की समस्या थी जो बढ़ती ही जा रही थी। तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के निधन की पुष्टि उनके ट्विटर अकाउंट पर की गई है।

    खबर

    नवंबर से ही अस्पताल में भर्ती थे पेले

    सितंबर 2021 में पेले के शरीर से ट्यूमर निकाला गया था जिसके बाद से लगातार उनका उपचार चल रहा था।

    हालत अधिक खराब होने के बाद नवंबर में उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से लेकर अब तक वह अस्पताल में ही थे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पेले को कोलन कैंसर था और कीमोथेरेपी से भी उनको राहत नहीं मिली थी। जिसके बाद उनके लिवर और किडनी पर बुरा असर पड़ा था।

    ट्विटर पोस्ट

    नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर पेले

    A inspiração e o amor marcaram a jornada de Rei Pelé, que faleceu no dia de hoje.

    Amor, amor e amor, para sempre.
    .
    Inspiration and love marked the journey of King Pelé, who peacefully passed away today.

    Love, love and love, forever. pic.twitter.com/CP9syIdL3i

    — Pelé (@Pele) December 29, 2022

    रिकॉर्ड

    पेले ने जीते हैं तीन विश्व कप

    विश्व फुटबॉल में सबसे अधिक 92 हैट्रिक लगाने वाले पेले ने अपने करियर में रिकॉर्ड तीन बार (1958, 1962 और 1970) फुटबॉल विश्व कप जीता है। आज तक लगातार दो बार कोई भी खिलाड़ी विश्व कप नहीं जीत सका है।

    पेले ने 17 साल 244 दिन की उम्र में फीफा विश्व कप में हैट्रिक लगाई थी। वह विश्व कप इतिहास में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    रिकॉर्ड

    पेले के नाम हैं ये रिकॉर्ड

    पेले ने अपने करियर में कुल 1,366 मुकाबलों में 1,283 गोल दागे, उन्होंने ट्वीट कर यह आंकड़ा बताया था। इसी कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

    इसके अलावा वह 17 साल 249 दिन की कम उम्र में विश्व कप फाइनल खेलने और उसमें गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

    पेले ब्राजील के बेहतरीन फुटबॉल क्लब सांतोस के लिए खेलते थे। सांतोस के लिए खेलते हुए पेले ने 656 मैचों में रिकॉर्ड 643 गोल दागे थे।

    आंकड़े

    ब्राजील के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल

    पेले ने ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं और वह नेमार के साथ ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

    पेले ने दो कैलेंडर वर्षों में 100 से अधिक गोल किए थे। FIFA के अनुसार, पेले ने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल किए थे। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। कोई अन्य खिलाड़ी इसके आस पास भी नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेले
    फुटबॉल समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    पेले

    किस्से फुटबॉल के: लकी जर्सी खोने से गई पेले की फॉर्म, फिर खोजने में लगा जासूस फीफा विश्व कप
    फुटबॉल और ब्राज़ील के महान खिलाड़ी पेले के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना है असंभव फीफा विश्व कप
    मेसी को डेब्यू मुकाबले में मिला था रेड कार्ड, जानें दिग्गज खिलाड़ियों के इंटरनेशनल डेब्यू क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    हॉस्पिटल में भर्ती किए गए ब्राज़ीली फुटबॉल लेजेंड पेले, हालत ठीक फीफा विश्व कप

    फुटबॉल समाचार

    बुंदशलीगा के अदभुत रिकॉर्ड्स पर एक नजर, जो शायद ही कभी टूटेंगे बायर्न म्यूनिख
    बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव लियोनल मेसी
    इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन इंडियन सुपर लीग
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    सेलिब्रिटी की मौत

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री समेत मनोरंजन जगत ने यूं दी श्रद्धांजलि नरेंद्र मोदी
    दिल्ली में हुआ राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    राजू श्रीवास्तव के बाद अब कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन, सुनील पाल ने दी जानकारी दीपेश भान
    दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन मुंबई

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 8,635 नए मामले, 94 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,121 मामले, 81 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 13,193 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025