Page Loader
IPL में शेन वॉर्न के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर 
शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स को कई मुकाबलोें में जीत दिलाई (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में शेन वॉर्न के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर 

Apr 11, 2024
05:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। सीजन की पहली ट्रॉफी शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने नाम की थी। वॉर्न 2011 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। IPL के 55 मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 25.39 की औसत से 57 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 7.27 की रही। ऐसे में आइए उनके IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

#1

4/21 बनाम हैदराबाद- IPL 2010 

IPL 2010 का 36वां मुकाबला RR हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 159 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 157 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबला 2 रन से हार गई थी। वॉर्न ने उस मैच में 21 रन देकर 4 विकेट झटके थे। मैच में उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 5.25 की रही थी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

#2

3/16 बनाम कोच्चि- IPL 2011

IPL 2011 का 28वां मुकाबला RR और कोच्चि टस्कर्स केरल के बीच खेला गया था। वॉर्न की शानदार गेंदबाजी के कारण पहले बल्लेबाजी करते हुए कोच्चि की टीम सिर्फ 109 रन ही बना पाई। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4 की रही। इससे RR को 8 विकेट से जीत मिली थी और वॉर्न 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे।

#3

3/19 बनाम पंजाब- IPL 2008

IPL 2008 का छठा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स (PBKS) और RR के बीच खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। वॉर्न ने उस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.75 की रही थी। RR ने वह मुकाबला 6 विकटे से अपने नाम किया था।

#4

3/24 बनाम मुंबई- IPL 2009

IPL 2009 का 45वां मुकाबला RR और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे। जवाब में MI की टीम सिर्फ 146 रन पर पवेलियन लौट गई थी। RR को मुकाबले में 2 रन से जीत मिली थी। वॉर्न ने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 3 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 6 की रही थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।