NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की हुई वापसी 
    अगली खबर
    BCCI ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की हुई वापसी 
    श्रेयस अय्यर की अनुबंध में वापसी हुई है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    BCCI ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की हुई वापसी 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 21, 2025
    11:36 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम के केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की अनुबंध में वापसी हुई है और अय्यर ग्रेड-B और ईशान ग्रेड-C में हैं।

    इसके अलावा ग्रेड A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को रखा गया है।

    ग्रेड-A में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत हैं।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    मौका

    ग्रेड-B और ग्रेड-C में इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

    अय्यर के अलावा ग्रेड-B में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल हैं।

    ग्रेड-C में ईशान के अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को रखा गया है।

    जुरेल, सरफराज, नितीश, आकाश दीप, वरुण और हर्षित को BCCI के केंद्रीय अनुबंध में पहली बार मौका मिला है।

    पैसे

    खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे?

    BCCI ग्रेड-A+ में 7 करोड़ रुपये, ग्रेड-A में 5 करोड़ रुपये, ग्रेड-B में 3 करोड़ रुपये और सबसे नीचे ग्रेड-C में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।

    वैसे A+ में आमतौर पर ऐसे खिलाड़ियों को रखा जाता है जो तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) में खेलते हैं।

    हालांकि, कोहली, रोहित और जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसके बावजूद उन्हें A+ में रखा गया है।

    ऐलान

    BCCI ने होनहार खिलाड़ियों को दी है रियायत 

    BCCI ने पहले ही यह कह दिया था कि कुछ होनहार खिलाड़ियों के लिए रियायतें दी जा सकती है जो अनुबंध पाने के लिए पूरी तरह से योग्य नहीं हो सके हैं।

    अब तक BCCI की मानक नीति के अनुसार, "जो खिलाड़ी तय अवधि के भीतर कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे या फिर 10 टी-20 खेलने के मानदंड को पूरा करते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से ग्रेड-C में शामिल किया जाएगा।"

     महिला 

    महिला खिलाड़ियों का पहले ही कर दिया गया है ऐलान  

    BCCI ने पहले ही महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध को कुल 3 श्रेणियों में बांट दिया गया है। इसमें पुरुष टीम की तरह A+ ग्रेड नहीं रखी गई है।

    ग्रेड-A (3 खिलाड़ी)- हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा।

    ग्रेड-B (4 खिलाड़ी)- रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शफाली वर्मा।

    ग्रेड-C (9 खिलाड़ी)- यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रेयस अय्यर
    क्रिकेट समाचार
    BCCI

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स चढ़ा 746 अंक ऊपर शेयर बाजार समाचार
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस
    IPL के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की जोड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    इन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने WTC में बनाए हैं 3,000 से अधिक रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: माइकल ब्रेसवेल ने जड़ा पहला वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ICC टूर्नामेंट के फाइनल मैचों में इन भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए हैं सर्वाधिक रन क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारत 3 बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी, ये बने रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा

    श्रेयस अय्यर

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: इस संस्करण फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच IPL 2024
    सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2024: श्रेयस अय्यर को मिला 'टी-20 लीडरशिप अवार्ड' टी-20 क्रिकेट
    सूर्यकुमार यादव IPL में छोड़ेंगे MI का साथ? इस टीम के बन सकते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में RR का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अंपायर से भिड़े DC के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल, मिली बड़ी सजा  IPL 2025
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2025
    IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  IPL 2025

    BCCI

    जय शाह ने ICC अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला जय शाह
    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए PCB की इस शर्त को मानने से BCCI ने किया इनकार- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI के नए कार्यवाहक सचिव देवजीत सैकिया कौन हैं? जय शाह
    'हाइब्रिड मॉडल' में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी, जानिए कहां होंगे भारत के मैच  क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025