NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: नई फ्रेंचाइजियों के लिए 7-10 हजार करोड़ रूपये की उम्मीद कर रही है BCCI
    अगली खबर
    IPL 2022: नई फ्रेंचाइजियों के लिए 7-10 हजार करोड़ रूपये की उम्मीद कर रही है BCCI
    BCCI

    IPL 2022: नई फ्रेंचाइजियों के लिए 7-10 हजार करोड़ रूपये की उम्मीद कर रही है BCCI

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 24, 2021
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में दो नई टीमों को जोड़ने के लिए सोमवार को बोली लगाई जानी है। 22 व्यवसायिक संस्थानों ने टेंडर खरीदे हैं। नई फ्रेंचाइजियों की बेस प्राइस 2000 करोड़ रुपए रखी गई है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक फ्रेंचाइजी के लिए सात से 10 हजार करोड़ रुपए की उम्मीद कर रही है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    गंभीर उम्मीदवार

    अडानी और गोयंका ग्रुप हैं सबसे गंभीर उम्मीदवार

    BCCI के करीबी सूत्रों के मुताबिक गौतम अडानी और संजीव गोयंका फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए सबसे गंभीर उम्मीदवार हो सकते हैं।

    सूत्र ने आगे बताया, "संभावित लोगों से लगभग 3,500 करोड़ रुपए की बोली लगाने का अंदाजा है। इस बात को भी ध्यान में रखना होगा की IPL की ब्रॉडकास्टिंग अधिकार 36,000 करोड़ रुपए की है। फ्रेंचाइजियों को टीवी से आने वाले रेवेन्यू का बराबर हिस्सा मिलता है।"

    शर्तें

    बोली लगाने वालों को पूरे करने होंगे ये मानदंड

    एक फ्रेंचाइजी के लिए न्यूनतम बोली मूल्य 2,000 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्येक बोली लगाने वाले की कुल संपत्ति 2,500 करोड़ रुपये और कंपनी का टर्नओवर 3,000 करोड़ रुपये होना चाहिए। ।

    एक संघ के मामले में, केवल तीन भागीदारों को अनुमति दी जाएगी। उनमें से एक को 2,500 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और 3,000 करोड़ रुपये के कारोबार के उपरोक्त मानदंडों को पूरा करना होगा।

    निवेश

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भी बनाया है निवेश का प्लान

    सूत्रों के मुताबिक एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी किसी संघ के साथ मिलकर नई फ्रेंचाइजी में निवेश करना चाहता है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह क्रिकेटर बिजनेस फैमिली से आता है।

    यदि उसका संघ नई फ्रेंचाइजी हासिल करने में सफल होता है तो वह लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश इसमें कर सकता है। खिलाड़ी का करियर अच्छा रहा है और उसे इस बात का अंदाजा है की फ्रेंचाइजी में किस तरह चीजें काम करती हैं।

    शहर

    इन छह शहरों से हो सकती हैं दो नई टीमें

    IPL 2022 का हिस्सा बनने जा रही दो नई टीमों को भारत के छह में से किन्ही दो शहरों को अपना बेस बनाना होगा। BCCI ने पहले ही बता दिया है की दो नई टीमें अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर या फिर लखनऊ में से कहीं की हो सकती हैं।

    भले ही निवेशक एक से अधिक शहर के लिए बोली लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें अंत में किसी एक शहर को अपना बेस चुनना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: सीजन से हटे तीन और इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरेस्टो भी हैं लिस्ट में शामिल सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिल्ली कैपिटल्स
    IPL: बतौर कप्तान अब तक सफल साबित हुए हैं ऋषभ पंत, जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार

    BCCI

    गिब्स ने लगाया BCCI पर धमकी देने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    कश्मीर प्रीमियर लीग: विवाद को लेकर ICC के पास पहुंची BCCI, रखी है ये मांग क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: BCCI ने दी बबल टू बबल ट्रांसफर की अनुमति, जारी की हेल्थ एडवाइजरी इंडियन प्रीमियर लीग
    टोक्यो ओलंपिक: पदक जीतने वाले सभी भारतीय एथलीट्स को ईनामी राशि देगी BCCI ओलंपिक

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णापुरा का 68 साल की उम्र में निधन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप, राउंड-1: श्रीलंका ने नामीबिया को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्वकप, अभ्यास मैच: भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया, राहुल-किशन ने लगाए अर्धशतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22: दिनेश कार्तिक हुए बाहर, विजय शंकर करेंगे तमिलनाडु की कप्तानी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025