NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक
    अगली खबर
    IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक
    IPL की ट्रॉफी

    IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाएंगे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के मालिक

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 23, 2021
    11:57 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में दो नई टीमें आने वाली हैं। इन टीमों के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगामी 25 अक्टूबर को दुबई में नई फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाई जाएगी।

    ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में हिस्सेदारी रखने वाले लैंसर कैपिटल ने भी नीलामी के लिए कागजात खरीदे हैं। दो नई टीमों के लिए लगभग 22 व्यावसायिक संस्थाओं ने कागजात लिए हैं।

    व्यावसायिक संस्थाएं

    इन व्यावसायिक संस्थाओं ने दिखाई है रुचि

    नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद में स्थित अडानी ग्रुप के अलावा संजीव गोयंका, नवीन जिंदल की जिंदल स्टील, टोरेंट फार्मा, अरबिंदो फार्मा और हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया के अलावा कई अन्य प्राइवेट कंपनियों को आगे माना जा रहा है।

    25 अक्टूबर को दुबई में बोली लगाई जानी है। ऐसा माना जा रहा है कि नई फ्रेंचाइजियों के बारे में अधिक जानकारी BCCI अगले हफ्ते जारी कर सकती है।

    शहर

    इन छह शहरों से हो सकती हैं दो नई टीमें

    IPL 2022 का हिस्सा बनने जा रही दो नई टीमों को भारत के छह में से किन्ही दो शहरों को अपना बेस बनाना होगा। BCCI ने पहले ही बता दिया है की दो नई टीमें अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, गुवाहाटी, इंदौर या फिर लखनऊ में से कहीं की हो सकती हैं।

    भले ही निवेशक एक से अधिक शहर के लिए बोली लगा सकते हैं, लेकिन उन्हें अंत में किसी एक शहर को अपना बेस चुनना होगा।

    डेडलाइन

    BCCI ने दो बार बदली टेंडर खरीदने की डेडलाइन

    शुरुआती कार्यक्रम के हिसाब से 17 अक्टूबर को ही बोली लगाई जानी थी, लेकिन इसमें देरी हुई है। BCCI ने टेंडर खरीदने की डेडलाइन को दो बार बदला। संभावित निवेशकों द्वारा दिखाए जा रही रुचि को देखते हुए बोर्ड ने पहले 10 अक्टूबर और फिर 20 अक्टूबर को डेडलाइन घोषित किया था।

    दो नई टीमों से BCCI बड़ा पैसा हासिल करने की उम्मीद कर रही है। दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए 2000 करोड़ रुपए की बेस प्राइस रखी गई है।

    RPSG

    दूसरी बार IPL फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश कर रहे हैं संजीव गोयंका

    यह दूसरा मौका है जब संजीव गोयंका की कंपनी IPL फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश में लगी है। 2016 और 2017 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित किया गया था उस समय राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को दो सीजन खेलने का मौका मिला था।

    यह टीम संजीव गोयंका की RPSG की ही थी। इंडियन सुपर लीग में एटीके मोहन बागान क्लब में भी RPSG हिस्सेदारी रखती है। टेबल टेनिस लीग में भी उनकी एक टीम खेलती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    मैनचेस्टर यूनाइटेड

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के आंकड़े: विराट कोहली बल्लेबाजी में हिट, लेकिन कप्तान के तौर पर फ्लॉप विराट कोहली
    IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2021: सीजन से हटे तीन और इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरेस्टो भी हैं लिस्ट में शामिल सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े रोहित शर्मा

    BCCI

    पूरे इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए गिल, क्या शॉ और पड़िकल को भेजेंगे चयनकर्ता? टेस्ट क्रिकेट
    IPL और घरेलू सीजन दोनों के आयोजन में है अंतर, तुलना करना उचित नहीं- शाह इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड में तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद विकल्प भेजने की राह तलाश रही BCCI इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    गिब्स ने लगाया BCCI पर धमकी देने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार

    मैनचेस्टर यूनाइटेड

    मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम चेल्सी: हेड टू हेड रिकॉर्ड, संभावित एकादश और Dream XI चेल्सी FC
    #HappyBirthdayBeckham: इंग्लैंड के महान फुटबॉलर बेकहम के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें रियल मैड्रिड
    सीजन के अंत में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ रहे हैं हरेरा, PSG जाने की है उम्मीद प्रीमियर लीग फुटबॉल
    प्रीमियर लीग: जारी हुआ 2019-20 सीजन का शेड्यूल, जानें पहले गेमवीक के मैच प्रीमियर लीग फुटबॉल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025