NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बांग्लादेश ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराया, नजमुल हसन शांतो ने लगाया शतक
    अगली खबर
    बांग्लादेश ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराया, नजमुल हसन शांतो ने लगाया शतक
    बांग्लादेश ने बनाई सीरीज में बढ़त (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    बांग्लादेश ने पहले वनडे में श्रीलंका को हराया, नजमुल हसन शांतो ने लगाया शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 13, 2024
    09:53 pm

    क्या है खबर?

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है।

    चटगांव में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 255 रन बनाए।

    जवाब में मेजबान टीम ने नजमुल हसन शांतो के शतक (122*) की बदौलत लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    श्रीलंका को पथुम निसांका (36) और अविष्का फर्नांडो (33) की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद कुसल मेंडिस (59) और जेनिथ लियानगे (67) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। बांग्लादेश से शौरिफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और तंजीम शाकिब ने 3-3 विकेट चटकाए।

    जवाब में मेजबान टीम ने 22 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। मुश्किल घड़ी में शांतो ने शतक लगाया। उनके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने अर्धशतक लगाते हुए जीत में योगदान दिया।

    मेंडिस

    मेंडिस ने लगाया अपना 29वां अर्धशतक, एशिया में पूरे किए 2,500 रन 

    मेंडिस ने अपने वनडे करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। वह 75 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

    यह उनका बांग्लादेश के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एशियाई सरजमीं पर अपने 2,500 रन भी पूरे किए।

    एशिया में खेलते हुए उनके अब 34.27 की औसत और 88.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,536 रन हो गए हैं।

    लियानगे

    लियानगे ने लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    ऑलराउंडर लियानगे ने अपने युवा वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 69 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें इस्लाम ने पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने 5वें विकेट के लिए मेंडिस के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी भी की।

    उनके अब 7 वनडे में 59.00 की औसत और 84.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 236 रन हो गए हैं।

    शांतो

    शांतो ने लगाया शतक 

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शांतो ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को दबाव से निकाला। उन्होंने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।

    इसके बाद रहीम के साथ मिलकर उन्होंने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील कर दिया।

    उन्होंने 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह 122 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रहीम

    रहीम ने लगाया अपना 49वां अर्धशतक 

    जब बांग्लादेश ने 92 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया था, तब रहीम क्रीज पर आए थे।

    उन्होंने कप्तान शांतो का अच्छा साथ निभाया और अपने वनडे करियर का 49वां अर्धशतक लगाया। यह उनका श्रीलंका के विरुद्ध छठा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने 84 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए।

    श्रीलंका के खिलाफ रहीम 1,100 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

    उनके वनडे करियर की बात करें तो वह 7,700 से अधिक रन बना चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: कमल हासन की 'ठग लाइफ' का नहीं चला जादू, 'इंडियन 2' भी इससे आगे कमल हासन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया, कही ये बड़ी बातें नरेंद्र मोदी
    मध्य प्रदेश: 50,000 कर्मचारियों ने महीनों से नहीं निकाला वेतन, गड़बड़ी की आशंका मध्य प्रदेश
    पीयूष चावला ने सभी तरह के क्रिकेट से लिया संन्यास पीयूष चावला

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: रहमत शाह ने जड़ा 27वां वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: वनिंदु हसरंगा ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: टॉम लैथम शतक से चूके, पूरे किए 4,000 वनडे रन  टॉम लैथम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: विल यंग ने लगाया अपने वनडे करियर का तीसरा शतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज की लगातार 17वीं वनडे जीत, बनाए रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 एशिया कप 2023: बांग्लादेश ने पहली बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, जानिए कैसा रहा सफर एशिया कप क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे सीरीज: श्रीलंका के खिलाफ क्यों खतरनाक साबित हो सकते हैं इब्राहिम जादरान? जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: पहले वनडे मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित की टीम, शनाका को जगह नहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WTC 2023-25: धर्मशाला टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024 के दौरान शिखर धवन बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    नुवान तुषारा ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक सहित चटकाए 5 विकेट, इस सूची में हुए शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025