Loading...
रणजी ट्रॉफी से बाहर हुए आयुष म्हात्रे, चोट के कारण 2 महीने तक नहीं खेल सकेंगे
आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

रणजी ट्रॉफी से बाहर हुए आयुष म्हात्रे, चोट के कारण 2 महीने तक नहीं खेल सकेंगे

Oct 14, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

मुंबई क्रिकेट टीम के उपकप्तान आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-4 की चोट के कारण करीब 2 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हिस्सा लिया था। इस मैच में मुंबई ने पारी और 156 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, गंभीर चोट के कारण म्हात्रे अब आगामी मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पहले भी यह खिलाड़ी चोट के कारण परेशान रहा है।

चोट

COE में 3 महीने रहे थे म्हात्रे

म्हात्रे की चोट मुंबई टीम के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले भी वह हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान रहे थे।

पुरानी चोट से उबरने के लिए उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में 3 महीने बिताए थे।

उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान भी इसी तरह की चोट लगी थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

उस समय भी उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने में 3 महीने से ज्यादा का वक्त लगा था।

कप्तान

मुंबई के कप्तान ने क्या कहा?

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने म्हात्रे की चोट पर दुख जताया।

उन्होंने मैच के बाद कहा, "2 रन लेने के दौरान उसे दर्द महसूस हुआ। अभी चोट की विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है। वह कितने समय तक बाहर रहेगा यह बाद में पता चलेगा। वह इस सत्र में अच्छी वापसी के लिए उत्सुक था। वह हमारे साथ अभ्यास कर रहा था। वह लगातार मेहनत कर रहा था और अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था।"

ADVERTISEMENT

हिस्सा

यशस्वी जायसवाल भी नहीं हो अब टीम का हिस्सा 

म्हात्रे ने मुंबई का उपकप्तान बनाए जाने से पहले कुछ अभ्यास मुकाबलों में भी हिस्सा लिया था।

इसके बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने उन्हें इस सत्र के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था।

हालांकि, अब चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए हैं।

मुंबई को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की कमी भी खलेगी। जायसवाल इंडिया-A टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे। ऐसे में मुंबई की टीम को दोनों खिलाड़ियों के बिना खेलना होगा।

ADVERTISEMENT

जीत

मुंबई को शानदार जीत मिली 

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। तीसरे दिन स्पिनर शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने 3-3 विकेट लेकर चंडीगढ़ की दूसरी पारी 196 रन पर समेट दी।

चंडीगढ़ फॉलोऑन के लिए उतरी थी। उसकी पहली पारी 78 रन पर समाप्त हो गई थी।

दूसरी पारी में टीम 2 सत्र के भीतर ही ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद ने 62 रन बनाए, जबकि शिव भांबरी ने 44 रन की पारी खेली।

ADVERTISEMENT