NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: सोमवार को भारत ने जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: सोमवार को भारत ने जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
    सोमवार को भारत ने 6 पदक जीते हैं (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेल: सोमवार को भारत ने जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 25, 2023
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल के 19वें संस्करण में भारत के खाते में सोमवार (25 सितंबर) को कुल 6 पदक आए, जिसमें 2 स्वर्ण पदक और 4 कांस्य पदक शामिल रहे।

    10 मीटर एयर राइफल टीम के ऐश्वर्य प्रताप सिंह, दिव्यांश सिंह और रुद्रांक्ष पाटिल ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।

    दूसरा स्वर्ण पदक भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता। रोइंग में भारत ने 2 कांस्य पदक जीते।

    आइए आज हुए खेलों में भारत के प्रमुख परिणामों पर एक नजर डालते हैं।

    जीत

    भारतीय राइफल टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    रुद्रांक्ष, ऐश्वर्य और दिव्यांश ने कुल 1893.7 का स्कोर बनाकर राइफल मुकाबले में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    उन्होंने इस साल की शुरुआत में बाकू में ISSF विश्व कप में चीनी टीम द्वारा बनाए गए 1893.3 के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

    19वें संस्करण में इस जीत के साथ भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला। इसके अलावा ऐश्वर्य ने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में चीन के शेंग लिहाओ ने स्वर्ण जीता।

    जानकारी

    25 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने जीता कांस्य 

    25 मीटर एयर पिस्टल रैफिड फायर में आदर्श सिंह, अनीश सिधु और विजयवीर की तिकड़ी ने 1,718 का स्कोर कल कांस्य पदक अपने नाम किया। इस इवेंट में चीन ने स्वर्ण पदक और साउथ कोरिया ने रजत पदक जीता।

    पदक

    रोइंग ने भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया

    रोइंग में 4 सदस्यीय पुरुष टीम ने फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया।

    जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित और आशीष कुमार की टीम ने 6:10.81 सेकंड का समय निकाला। पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स के फाइनल में भी भारत ने कांस्य जीता।

    इस स्पर्धा में सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह की भारतीय टीम ने 6:08.61 सेकंड का समय निकाला।

    मौजूदा संस्करण में रोइंग में भारत ने कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

    स्वर्ण पदक

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक 

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

    फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 116/7 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर खेलकर 97/8 का स्कोर ही बना सकी। दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही तितास साधु ने 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 6 रन दिए। उन्होंने 1 मेडन ओवर भी डाला।

    हार

    रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी हारे 

    रोहन बोपन्ना और युकी भांबरी पहले दौर में ही हारकर पदक जीतने की रेस से बाहर हो गए हैं। उज्बेकिस्तान के खुमोयुन और फोमीन की पुरुष जोड़ी ने उन्हें 6-2, 3-6 और 6-10 से हराया।

    महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिला सिंगल के इवेंट में प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर ली है।

    रैना ने उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को 6-0, 6-0 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया है।

    मुकाबले

    अन्य मुकाबलों पर एक नजर

    जूडो में गरिमा चौधरी अंतिम-16 में अपना मुकाबला हार गईं और एशियाई खेलों में उनका सफर खत्म हो चुका है।

    भारतीय शूटर विजयवीर 21 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे और प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

    टेनिस के एक अन्य मुकाबले में रामकुमार रामनाथन के प्रतिद्वंद्वी ताजिकिस्तान के सुनातुलो इस्रोइलोव ने वॉकओवर दे दिया और वह बिना मैच खेले अगले दौर में पहुंच गए।

    टेनिस के महिला एकल राउंड-2 में रुतुजा भोसले ने अपना मुकाबला जीत लिया है।

    जानकारी

    पदक तालिका पर एक नजर 

    34 स्वर्ण, 17 रजत और 7 कांस्य के साथ चीन पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया है, जिन्होंने 8 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य जीते हैं। भारत 2 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य के साथ छठे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    रोहन बोपन्ना

    ताज़ा खबरें

    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    एशियाई खेल

    एशियन गेम्स में 634 एथलीट भेजेगा भारत, सूची में पहलवान बजरंग पूनिया का भी नाम  खेल मंत्रालय
    एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण रुतुराज गायकवाड़
    एशियन गेम्स: शिवम मावी चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर, उमरान मलिक लेंगे उनकी जगह  उमरान मलिक
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    तीसरा टी-20: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम भारत: रबया खान ने की टी-20 अंतरराष्ट्रीय की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने टी-20 में अपने घर पर पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी मात बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
    डेब्यू वनडे में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं अमनजोत कौर, लिए 4 विकेट बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम

    रोहन बोपन्ना

    विंबलडन 2021: सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने जीता ऐतिहासिक मिक्स्ड डबल्स मुकाबला, भारतीय जोड़ी को दी मात सानिया मिर्जा
    पहली वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर बोपन्ना-रामकुमार ने जीता एडिलेड इंटरनेशनल का खिताब टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: सानिया मिर्जा और एन्ना दानिलिना की जोड़ी दूसरे दौरे में पहुंची, जानिए आंकड़े सानिया मिर्जा
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोहन बोपन्ना को पुरुष डबल्स मुकाबले में मिली हार, पहले राउंड से हुए बाहर सानिया मिर्जा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025