LOADING...
एशियाई खेल: बुधवार को भारत ने 2 स्वर्ण सहित जीते 8 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
भारतीय टीम के लिए चौथे दिन का खेल शानदार रहा (तस्वीर: एक्स/ @WeAreTeamIndia)

एशियाई खेल: बुधवार को भारत ने 2 स्वर्ण सहित जीते 8 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

Sep 27, 2023
06:49 pm

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के चोथे दिन भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और 2 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ भारत के 22 पदक हो गए हैं। भारत ने 5 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इसी के साथ वह अंक-तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा आइए जान लेते हैं।

निशानेबाजी 

सिफ्त कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड 

निशानेबाजी में सिफ्त कौर समरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ इस खिलाड़ी ने 469.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। सिफ्त एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहली एथलीट बनीं है। सिफ्त ने जो 469.6 का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह पिछले विश्व रिकॉर्ड से 2.6 अंक ज्यादा है।

पदक

25 मीटर निशानेबाजी इवेंट में भी भारत ने जीता स्वर्ण पदक 

भारतीय निशानेबाजी टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने चीन को 3 अंको से हराया। भारती टीम ने 1,759 का स्कोर किया था। चीन 1,756 स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। साउथ कोरिया की टीम 1,742 स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। ये चौथे दिन के खेल में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक था।

Advertisement

रजत

ईशा सिंह ने रजत पदक किया अपने नाम 

निशानेबाजी में भारत को एक और पद ईशा सिंह ने दिलाया। उन्होंने कमाल का खेल दिखाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। ईशा ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया था और वह मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहीं थी। चीन की लियू रुई ने 38 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कोरिया की जिन ने 26 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Advertisement

रजत

अनंतजीत सिंह ने रच दिया इतिहास 

अनंतजीत सिंह ने शूटिंग में देश को पहली बार रजत पदक दिलाया है। उन्होंने 60 में 58 शॉट सही निशाने पर लगाए और रजत पदक अपने नाम किया। कुवैत के अबदुल्लाह अलरसीदी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 60 में 60 सही निशाने लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंतजीत और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

चौथे दिन

चौथे दिन भारत के अन्य पदक 

निशानेबाजी में भारत के लिए आशी चौकसे ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। वुशू खेल में भी भारत ने पदक पक्का कर लिया हैं। महिलाओं के 60 किलो कैटेगरी में भारत की रोशिबिना नाओरेमे ने यह पदक पक्का किया है। उन्होंने वियतनाम की गुयेन थी थू को 2-0 से हराया। इसके अलावा निखत जरीन ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टेनिस में अंकिता रैना और सुमित अपना-अपना मुकाबला हार गए।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

रोशिबिना फाइनल में मैच 28 सितंबर को सुबर 7:12 बजे चीन की जियाओवेई वू से खेलेंगी। अगर वह यह मुकाबला जीत जाती हैं तो भारत को 1 और स्वर्ण पदक मिल जाएगा। चौथे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 13-0 से हराया।

Advertisement