एशेज सीरीज: जॉनी बेयरस्टो का ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी टीमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं।
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आगामी सीरीज में इंग्लैंड टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
वह काफी दिनों से चोटिल थे। ऐसे में उनके लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।
ऐसे में आइए बेयरस्टो के ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
बेयरस्टो बनाम पैट कमिंस
बेयरस्टो और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बीच 19 पारियों में आमना-सामना हुआ है।
इस दौरान बेयरस्टो ने उनके खिलाफ 40.33 की औसत से 121 रन बनाए हैं और कमिंस ने उन्हें 3 बार पवेलियन की राह दिखाई है।
कमिंस इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में अब दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
यह सीरीज इंग्लैंड में होने वाली है और इस कारण बेयरस्टो उन पर भारी नजर आ सकते हैं।
विकेट
बेयरस्टो बनाम नाथन लियोन
बेयरस्टो और नाथन लियोन के बीच 28 पारियों में आमना सामना हुआ है। इस दौरान लियोन ने उन्हें 6 बार आउट किया है।
बेयरस्टो स्पिन अच्छा खेलते हैं। उन्होंने लियोन के खिलाफ 45.33 की औसत और 56.31 की स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए हैं।
उन्होंने लियोन की कुल 483 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 7 छक्के भी लगाए हैं।
ऐसे में इस बार दोनों दिग्गजों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
रन
बेयरस्टो बनाम मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क और बेयरस्टो के बीच 20 पारियों में आमना सामना हुआ है। स्टार्क ने 9 बार बेयरस्टो को आउट किया है।
इस दौरान बेयरस्टो उनके खिलाफ सिर्फ 17.11 की औसत से 154 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 51.16 की रही है।
बेयरस्टो स्टार्क के खिलाफ छक्का तो एक भी नहीं लगा पाए, लेकिन चौके 21 जड़े हैं।
वह आगामी सीरीज में स्टार्क के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।
बल्लेबाजी
बेयरस्टो बनाम जोस हेजलवुड
जोश हेजलवुड और बेयरस्टो के बीच 15 पारियों में आमना सामना हुआ है। हेजलवुड ने 5 बार बेयरस्टो को आउट किया है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने हेजलवुड के खिलाफ 25.00 की औसत से 125 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 54.11 की रही है।
बेयरस्टो स्टार्क की ही तरह हेजलवुड के खिलाफ भी एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि, उनके बल्ले से हेजलवुड के खिलाफ 21 चौके निकले हैं।
प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है बेयरस्टो का प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बेयरस्टो ने टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। साल 2013 से 2022 तक खेले गए 21 टेस्ट की 38 पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1,084 रन बनाए हैं।
119 के उच्चतम स्कोर के साथ उनकी बल्लेबाजी औसत 29.29 और स्ट्राइक रेट 49.02 की रही है।
बेयरस्टो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 1 बार नाबाद रहते हुए 2 टेस्ट शतक और 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।