LOADING...
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: X/@ICC)

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 05, 2023
10:29 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के छठे मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 66 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 89.39 की रही। डुनिथ वेललेज ने उन्हें कसुन राजिथा के हाथों कैच आउट कराया। यह वनडे में उनका 16वां और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था।

प्रदर्शन

वनडे में शाहिदी का प्रदर्शन

2 अक्टूबर, 2013 को केन्या के खिलाफ शारजाह में वनडे डेब्यू करने वाले शाहिदी ने अपने करियर में अब तक 64 वनडे खेले हैं। इस दौरान 64 पारियों में उन्होंने 32.27 की औसत और 66.93 की स्ट्राइक रेट से 1,775 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पहला अर्धशतक 4 जनवरी, 2023 को हम्बनटोटा में लगाया था।

मुकाबला

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 291 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 92 रन की पारी खेली और गुलबदीन नायब ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में अफगानिस्तान टीम 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने 2 रन से मुकाबले को जीत लिया। अफगानिस्तान की ओर से शाहिदी के अलावा मोहम्मद नबी (65) में अर्धशतक लगाया। साथ ही कसुन राजिथा ने 4 विकेट झटके।