Page Loader
अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: कसुन राजिथा ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े
कसुन राजिथा को मिलीं 4 सफलता (तस्वीर: X/@ICC)

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: कसुन राजिथा ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े

Sep 05, 2023
11:03 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के छठे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 2 रन से हरा दिया। इसके साथ सुपर-4 का गणित साफ हो गया है। ग्रुप-B से श्रीलंका और बांग्लादेश ने क्वालिफाई किया। इसके अलावा अफगानिस्तान का सफर यहीं थम गया। मुकबाले में श्रीलंका की ओर से कसुन राजिथा ने 10 ओवर में 7.90 की इकॉनमी से 79 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। यह वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रदर्शन

सलामी जोड़ी को बनाया शिकार

राजिथा ने अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (4) और 5वें ओवर में इब्राहिम जादरान (7) का विकेट चटकाया। उन्होंने रहमत शाह को 45 के स्कोर पर और नजीबुल्लाह जादरान को 23 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। उनके अलावा डुनिथ वेललेज और धनंजय डी सिल्वा को 2-2 और महेश तीक्षणा-मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। 292 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 289 पर आलआउट हो गई।

प्रदर्शन

राजिथा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

1 अगस्त, 2018 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले राजिथा ने अपने करियर में 26 वनडे खेले हैं। इस दौरान 26 पारियों में उन्होंने करीब 6 की औसत से 35 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 टेस्ट की 26 पारियों में 32.35 की औसत और 3.24 की इकॉनमी से 45 विकेट झटके। साथ ही 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 17 शिकार किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 36.17 की और 9.31 की रही है।