अभिषेक पोरल को यौन शोषण मामले में जमानत नहीं मिली, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
क्या है खबर?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पश्चिम बंगाल के क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक पोरेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, यौन शोषण मामले में घिरे 23 वर्षीय पोरेल को शुक्रवार को जमानत नहीं मिली। खबरों के मुताबिक, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि एक मेडिकल छात्रा के कथित रेप के मामले में उन्हें हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मामला
क्या है पूरा मामला?
पोरेल पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर पिछले 3 वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
जून 2026 में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में पोरेल ने उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा था।
उसे खाना नहीं दिया और जानबूझकर समाज से अलग-थलग रखा गया, जिससे वह शारीरिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गईं और उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी पड़ी थी।
रिपोर्ट
18 महीने पहले हुआ था दोनों में झगड़ा
इंडिया टुडे के मुताबिक, पोरेल इस लड़की के साथ शादी करने की योजना बना चुके थे और साथ में विदेश यात्रा भी कर चुके थे।
करीब 18 महीने पहले उनके बीच हुए झगड़े में पुलिस को दखल देना पड़ा था। हालांकि, तब कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई थी।
पुलिस कई बार पोरेल के चंदननगर स्थित घर गई, लेकिन उसका पता नहीं लगा सकी थी।
बाद में शिकायतकर्ता कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची, जहां तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
करियर
पिछले सीजन में DC से खेले थे पोरेल
पोरेल ने IPL के 4 सीजन में 35 मैच खेलकर 25.63 की औसत से 769 रन बनाए हैं।
वह IPL 2026 में DC की ओर से 4 मैचों में खेले थे, जिसमें उन्होंने 27.00 की औसत के साथ 108 रन बनाए थे।
उन्होंने 32 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.28 की औसत से 1,408 रन, 23 लिस्ट-A मैचों में 833 रन और 61 टी-20 मैचों में 1,590 रन बनाए हैं।