NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट
    महिला इंडियन प्रीमियर लीग में IPL की फ्रेंचाइजी भी दिखा रही हैं रुचि (तस्वीर: ट्विटर/@JemiRodrigues)

    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 05, 2023
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    इस साल मार्च में होने वाली पहली पांच टीमों की महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) में IPL की 10 में से पांच फ्रेंचाइजी टीमें खरीद सकती हैैं।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WIPL में टीमों की खरीद के लिए निविदा आमंत्रण (ITT) भी जारी कर दिया है।

    TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने WIPL में टीमें खरीदने में रुचि दिखाई है।

    चेन्नई सुपर किंग्स

    चेन्नई ने ITT दस्तावेज खरीदे

    रिपोर्ट के अनुसार, CSK ने तो पहले ही ITT दस्तावेज खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने TOI से कहा, "हमने दस्तावेज खरीदने के लिए आवेदन किया है। हम इसकी इकोनॉमी को लेकर पता लगाएंगे। हमें टीम खरीदने में बहुत रूचि है। अगर हमारी टीम के पास महिला टीम नहीं है तो यह अच्च्छा नहीं हो सकता है। हम महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं।"

    WIPL

    मार्च से शुरू होगा महिला IPL

    WIPL का पहला सीजन मार्च, 2023 में आयोजित होने की संभावना है।

    26 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 विश्व कप के ठीक बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

    WIPL का पहला सीजन दो जगहों पर खेला जाएगा। 22 मैचों के इस टूर्नामेंट में हर टीम के पास 18 खिलाड़ी होंगे।

    वहीं विदेशी खिलाड़ियों की संख्या छह रखी गई है। पांच खिलाड़ी से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

    BCCI

    राजस्थान रॉयल्स भी खरीद सकती है टीम

    राजस्थान रॉयल्स के अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने भी TOI से कहा है कि वह भी WIPL के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, BCCI ने टीम खरीदने के लिए बेस प्राइस तय नहीं किया है।

    IPL फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका में इस साल शुरू होने वाले टी-20 लीग की सभी छह टीमों को भी खरीदा है।

    इनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं।

    महिला क्रिकेट

    दुनियाभर में आयोजित होती हैं तीन महिला टी-20 लीग

    दुनियाभर में महिला क्रिकेट की तीन लीग काफी मशहूर है।

    महिला बिग बैश लीग में आठ टीमें भाग लेती हैं और इसकी पिछली चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स है।

    इंग्लैंड में खेले जाने वाली द हंड्रेंड महिला टूर्नामेंट में भी आठ टीमें खेलती हैं।

    इसकी पिछली चैंपियन ओवल इन्विंसिबल हैं। यह 100 गेंद का टूर्नामेंट होता है।

    वहीं भारत में होने वाली विमेंस टी-20 चैलेंज में पिछले साल तीन टीमें खेली थी। आखिरी चैंपियन सुपरनोवाज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कौन हैं मुकेश कुमार, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा? क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: नीलामी में ये 5 खिलाड़ी सबसे महंगे बिके, तोड़े रिकॉर्ड सैम कर्रन
    IPL 2023 नीलामी: राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा IPL नीलामी
    IPL 2023 नीलामी: एडम जैम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा एडम जैम्पा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    ICC महिला रैंकिंग: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार दूसरे नंबर पर पहुंची स्मृति मंधाना झूलन गोस्वामी
    एशिया कप 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम हुई घोषित क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया, हरमनप्रीत ने लगाया बड़ा शतक क्रिकेट समाचार

    महिला क्रिकेट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, स्मृति ने लगाया अर्धशतक भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: टॉस जीतकर पंजाब की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम RR: जायसवाल के सर्वोच्च स्कोर की बदौलत जीता राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: बॉयो-बबल छोड़कर वेस्टइंडीज लौटे शिमरोन हेटमायर, फ्रेंचाइजी ने जारी किया बयान इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025