Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले 5 एशियाई बल्लेबाज
SENA देशों के खिलाफ लगभग 50 का रहा है सूर्यकुमार का औसत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले 5 एशियाई बल्लेबाज

Nov 24, 2023
06:58 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते गुरूवार (23 नंवबर) को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव नायक रहे, जिन्होंने 80 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है। वह इन देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले एशियाई खिलाड़ी हैं। आइए SENA देशों के विरुद्ध सर्वाधिक औसत वाले एशियाई बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

सूर्यकुमार यादव (49.47)

सूर्यकुमार ने SENA देशों के खिलाफ 23 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.47 की औसत और 176.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 940 रन बनाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से 117 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 7 अर्धशतक भी निकले हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 पारियों में 48.75 की औसत और 187.50 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

#2 

बाबर आजम (47.14)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने SENA देशों के खिलाफ कुल 51 टी-20 मैच खेले, जिसमें 47.14 की औसत और 134.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,933 रन बनाए हैं।

इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर ने 8 टी-20 में 63.83 की औसत से 383 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड (49.33) और न्यूजीलैंड (45.16) के खिलाफ भी उनकी औसत अच्छी रही है।

ADVERTISEMENT

#3

मोहम्मद रिजवान (43.73)

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान SENA देशों के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक औसत वाले एशियाई बल्लेबाज हैं।

उन्होंने इन देशों के खिलाफ कुल 45 टी-20 खेले हैं, जिसमें 43.73 की औसत के साथ 1,487 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।

रिजवान ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 से अधिक की औसत (53.70) से रन बनाए हैं।

इन टीमों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी औसत (27.00) बेहद खराब रही है।

ADVERTISEMENT

#4

विराट कोहली (42.08)

विराट कोहली ने दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ खूब रन बटोरे हैं और SENA देशों के विरुद्ध उन्होंने 2,062 रन बनाए हैं।

इन देशों के खिलाफ उन्होंने कुल 65 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी औसत 42.08 का रही है।

वह इन देशों के खिलाफ 90* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ कुल 17 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं।

इन देशों में ऑस्ट्रेलिया उनकी पसंदीदा विपक्षी टीम रही है, जिसके खिलाफ उन्होंने 52.93 की औसत से रन बनाए हैं।

#5

महेंद्र सिंह धोनी (39.84)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने SENA देशों के खिलाफ कुल 55 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 39.84 की औसत और 122.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,036 रन बनाए हैं।

वह इन देशों के खिलाफ 56 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

इन देशों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम उनकी पसंदीदा विपक्षी टीम रही है, जिसके खिलाफ उन्होंने 49.33 की औसत से रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT