LOADING...
चंद्रमा की परिक्रमा करने वाली पहली महिला क्रिस्टीना कोच कौन हैं?
क्रिस्टीना कोच ने रचा इतिहास

चंद्रमा की परिक्रमा करने वाली पहली महिला क्रिस्टीना कोच कौन हैं?

Apr 04, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने चांद के चारों ओर घूमने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। वह आर्टेमिस II मिशन के तहत ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार हैं और 10 दिन की खास यात्रा पर निकली हैं। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो 50 साल बाद चांद का चक्कर लगाने जा रहे हैं, जिससे यह मिशन बेहद अहम माना जा रहा है।

परिचय

कौन हैं क्रिस्टीना कोच?

कोच का जन्म अमेरिका के मिशिगन में हुआ और उनका बचपन नॉर्थ कैरोलिना में बीता है। उन्हें 2013 में नासा के एस्ट्रोनॉट के रूप में चुना गया था। वह अपने शांत स्वभाव और मजबूत वैज्ञानिक समझ के लिए जानी जाती हैं। कोच बचपन से ही अंतरिक्ष और विज्ञान में रुचि रखती थीं, जिसने उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आज वह दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं।

तैयारी

चांद के अवलोकन के लिए तैयारी

कोच ने अपने करियर में कई सारे बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 2019 में लगातार 328 दिन अंतरिक्ष में बिताकर महिला के लिए सबसे लंबी स्पेसफ्लाइट का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, वह पहली ऑल-फीमेल स्पेसवॉक का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने कुल मिलाकर 42 घंटे से ज्यादा समय स्पेसवॉक में बिताया है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर भी उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा मिली है।

Advertisement

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य और इमरजेंसी अभ्यास पर फोकस

कोच का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग और फिजिक्स से जुड़ा है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की और कठिन जगहों जैसे अंटार्कटिका में भी काम किया है। वहां उन्होंने वैज्ञानिक मिशनों के साथ फायरफाइटिंग और रेस्क्यू टीम में भी योगदान दिया। उनके शौक में सर्फिंग, आइस क्लाइंबिंग और वुडवर्किंग शामिल हैं। उनकी मेहनत और अनुभव ने उन्हें आज इस ऐतिहासिक मिशन का अहम हिस्सा बनाया है। आर्टेमिस II मिशन से भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए अहम जानकारी मिलेगी।

Advertisement