Page Loader
नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एकत्र किया दूसरा रॉक सैंपल
परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर दूसरा रॉक सैंपल एकत्र किया है (तस्वीर: नासा)

नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एकत्र किया दूसरा रॉक सैंपल

Dec 27, 2022
07:15 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर अपना दूसरा रॉक सैंपल एकत्र कर लिया है। मार्स सैंपल रिटर्न नासा का महत्वपूर्ण मिशन है जिससे रॉक सैंपल को पृथ्वी पर वापस लाकर मंगल ग्रह की स्थितियों का आधुनिक तरीके से अध्ययन किया जा सके। बता दें, कुछ दिन पहले ही नासा के परसेवेरेंस रोवर ने पहले रॉक सैंपल को एकत्र कर मिशन को शुरू किया गया था और पिकअप स्थान पर जमा किया था।

जानकारी

अभी और सैंपल जमा करेगा परसेवेरेंस रोवर

मंगल ग्रह की स्थितियों के बारे में अध्ययन करने के इस मिशन में नासा का परसेवेरेंस रोवर मिशन के लिए चुनी गई चट्टानों से रॉक सैंपल एकत्र कर रहा है। पहला रॉक सैंपल एक आग्नेय चट्टान का एक कोर था, जिसे 'मलय' कहा जाता है। रोवर ने इसे मंगल के जेजेरो क्रेटर नामक एक क्षेत्र से एकत्र किया था। बता दें, परसेवेरेंस रोवर अगले दो महीनों में 'थ्री फोर्क्स' नामक स्थान से कुल 10 रॉक सैंपल जमा करेगा।