Page Loader
मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी
एस्टेरॉयड 2022 XY काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@AsteroidWatch)

मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी

Dec 14, 2022
02:26 pm

क्या है खबर?

नासा का नियोवाइज (NEOWISE) अंतरिक्ष यान हर 12 महीने में सूर्य के चारों ओर अपनी यात्रा पूरी करता है। यह अपनी पूरी यात्रा के दौरान तस्वीरें लेता है जो आकाश का नक्शा बनाने के लिए काम आती हैं। यह नक्शा अंतरिक्ष में लाखों आकाशीय पिंडों, एस्टेरॉयड की स्थिति को दर्शाता है। नासा ने नए नक्शे के आधार पर एक एस्टेरॉयड 2022 XY के बारे में चेतावनी जारी की है जो काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

जानकारी

15,799 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा एस्टेरॉयड

नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एस्टेरॉयड 2022 XY नाम के एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। यह एस्टेरॉयड हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में एस्टेरॉयड 15,799 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा कर रहा है। इस एस्टेरॉयड एक आकार किसी विमान के समान 85 फीट चौड़ा है। यह आज 14 दिसंबर को 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब से उड़ान भर सकता है।