LOADING...
AI क्लाउड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, अमेजन और गूगल को मिलेगी टक्कर
AI क्लाउड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में मेटा

AI क्लाउड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, अमेजन और गूगल को मिलेगी टक्कर

Jul 02, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

मेटा एक नई AI क्लाउड सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस के जरिए बाहरी कंपनियां और डेवलपर मेटा के AI मॉडल और कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर यह योजना शुरू होती है, तो मेटा का मुकाबला अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर और गूगल क्लाउड जैसी बड़ी कंपनियों से होगा। फिलहाल कंपनी ने इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सुविधा

बाहरी कंपनियों को मिलेगी AI की सुविधा

रिपोर्ट के अनुसार, मेटा इस खास और बड़े प्रोजेक्ट के लिए 'मेटा कंप्यूट' नाम की टीम के जरिए काम कर रही है। कंपनी ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहती है, जहां डेवलपर जरूरत के अनुसार AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा, मेटा अपनी GPU कंप्यूटिंग क्षमता भी किराये पर देने की योजना बना रही है। इससे कंपनियों को अपने AI प्रोजेक्ट चलाने के लिए जरूरी संसाधन आसानी से मिल सकेंगे।

संकेत

मार्क जुकरबर्ग पहले भी दे चुके हैं संकेत

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग पहले ही कह चुके हैं कि कंपनी AI कंप्यूटिंग सेवाएं देने के विकल्प पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक, कई कंपनियां मेटा से AI मॉडल और कंप्यूटिंग संसाधन उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपनी पूरी क्षमता बाहरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं कराई है, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा फिलहाल मेटा के अपने AI प्रोजेक्ट में इस्तेमाल हो रहा है।

Advertisement

कमाई

AI निवेश से कमाई बढ़ाने की तैयारी

मेटा AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहले ही भारी निवेश कर चुकी है और अब इससे कमाई के नए रास्ते तलाश रही है। माना जा रहा है कि नई क्लाउड सर्विस कंपनी के लिए बड़ा राजस्व स्रोत बन सकती है। हाल के महीनों में कंप्यूटिंग क्षमता की कमी के कारण मेटा को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। अब कंपनी अपनी AI तकनीक को ज्यादा मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Advertisement