व्हाट्सऐप पर जल्द यूजरनेम से कर सकेंगे चैट, कैसे करें अपना नाम रिजर्व?
क्या है खबर?
व्हाट्सऐप इस साल के आखिर तक यूजरनेम फीचर लॉन्च करने जा रही है। इस नए फीचर की मदद से यूजर बिना अपना मोबाइल नंबर बताए भी दूसरे लोगों, कारोबारियों या नए परिचितों से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि फीचर लॉन्च होने से पहले ही यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे लोगों को अपनी पसंद का यूजरनेम पहले से सुरक्षित रखने का मौका मिलेगा और उनकी प्राइवेसी भी पहले से बेहतर होगी।
रिजर्व
कैसे करें अपना नाम रिजर्व?
यूजर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर अकाउंट और फिर यूजरनेम विकल्प चुन सकेंगे। वहां अपनी पसंद का अलग और उपलब्ध यूजरनेम रिजर्व किया जा सकेगा। चाहें तो ऐप में दिए गए सुझावों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर रिजर्व विकल्प नहीं दिखे तो कुछ दिन इंतजार करें। बिजनेस, क्रिएटर या संस्थान अपने फेसबुक या इंस्टाग्राम वाले नाम को भी यूजरनेम के रूप में चुन सकेंगे, जिससे पहचान बनाए रखना आसान होगा।
फायदा
यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नए लोगों से बात करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई भी व्यक्ति तभी संपर्क कर सकेगा, जब उसे आपका सही यूजरनेम पता होगा। इसके अलावा, यूजर एक अतिरिक्त सिक्योरिटी की भी सेट कर सकेंगे। शुरुआत में यह चार अंकों की होगी, जिसे बाद में अल्फान्यूमेरिक सिक्योरिटी कोड में बदला जाएगा, जिससे सुरक्षा और मजबूत होगी।
रिजर्व
पहले रिजर्व होगा यूजरनेम
मेटा ने बताया कि व्हाट्सऐप के दुनियाभर में तीन अरब से ज्यादा यूजर हैं, इसलिए फीचर लॉन्च से पहले यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा दी जा रही है। कंपनी का मानना है कि इससे लोगों को अपनी पसंद का नाम चुनने का बेहतर मौका मिलेगा। यह फीचर प्राइवेसी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है और इसकी कार्यप्रणाली काफी हद तक सिग्नल ऐप के यूजरनेम सिस्टम जैसी होगी।