Page Loader
EPIC नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं वोटर ID, जानें तरीका
EPIC नंबर से वोटर ID डाउनलोड कर सकते हैं

EPIC नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं वोटर ID, जानें तरीका

Dec 03, 2023
08:20 am

क्या है खबर?

देश के किसी चुनाव में हिस्सा लेने के लिए देश के नागरिकों के पास मतदाता पहचान पत्र होना अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी किए गए प्रत्येक मतदाता कार्ड में एक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिफिकेशन कार्ड (EPIC) नंबर होता है, जिससे सरकार आसान तरीके से मतदाताओं की व्यक्तिगत पहचान कर पाती है। यह कार्ड सभी पात्र व्यक्तियों को नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति भी देता है।

तरीका

कैसे पा सकते हैं EPIC नंबर?

अपना EPIC नंबर ढूंढने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको को अपना विवरण जैसे अपना नाम, जन्म तिथि, पिता या पति का नाम, लिंग और राज्य भरना होगा। ध्यान से सभी जानकारी को भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें जानकारी सही होने पर अब आपका EPIC नंबर स्क्रीन के नीचे दिखाई देगा।

तरीका

EPIC नंबर से वोटर ID कैसे करें डाउनलोड?

आप EPIC नंबर का उपयोग करके अपने वोटर ID को भी डाउनलोड कर सकते हैं। EPIC नंबर से वोटर ID डाउनलोड करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद मुख्य स्क्रीन पर दिख रहे 'डाउनलोड EPIC' विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा। OTP और अन्य विवरण दर्ज कर आप वोटर ID डाउनलोड कर सकते हैं।