NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज, इस तरह करें आवेदन
    अगली खबर
    अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज, इस तरह करें आवेदन
    अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज।

    अक्टूबर में होगा इसरो-नासा अंतरिक्ष ऐप 2022 चैलेंज, इस तरह करें आवेदन

    लेखन रोहित राजपूत
    Jun 16, 2022
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 13 जून को घोषणा की है कि वह इस साल NASA की वार्षिक अंतरिक्ष ऐप प्रतियोगिता में शामिल हो गया है। इस प्रतियोगिता को स्पेस ऐप्स चैलेंज 2022 नाम दिया गया है।

    दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दुनियाभर के लोग हिस्सा ले सकते हैं, इसके लिए नासा ने एक आधिकारिक लिंक भी शेयर किया है।

    आइये जानते हैं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कैसे करेंगे।

    जानकारी

    कब और कैसे आयोजित होगी अंतरिक्ष ऐप्स प्रतियोगिता?

    अंतरिक्ष ऐप्स 2022 का आयोजन नासा में विज्ञान मिशन निदेशालय, पृथ्वी विज्ञान विभाग द्वारा किया गया है। यह प्रतियोगिता 1 और 2 अक्टूबर, 2022 को आयोजित होगी।

    ISRO के मुताबिक, इस प्रतियोगिता का लक्ष्य लोगों में पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान के विषय में रुचि को बढ़ावा देना है। इसके अलावा लोगों को सहयोग, रचनात्मक और महत्वपूर्ण सोच को प्रेरित करना भी है।

    बता दें कि आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

    जानकारी

    ISRO के अलावा कई अंतरिक्ष एंजेसी होंगी शामिल

    ISRO 11वें वार्षिक हैकथॉन में भाग लेने के लिए कोडर्स, उद्यमियो, वैज्ञानिकों, डिजाइनरों, कहानीकारों, निर्माताओं, बिल्डरों, कलाकारों और प्रौद्योगिकीविदों को आमंत्रित कर रहा है।

    ISRO के अलावा स्पेस ऐप्स 2022 प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, यूरोप, जापान, अर्जेटीना, बहरीन, पराग्वे, दक्षिण अफ्रिका और अन्य अंतरिक्ष एंजेसियां भी हिस्सा ले रही हैं।

    दो दिवसीय कार्यक्रम में कई टीमें बनेंगी, जो पृथ्वी संबंधित डेटा का उपयोग कर दुनिया के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान पर बात करेंगी।

    आवेदन

    इस तरह कर सकते हैं आवेदन

    अगर आप स्पेस ऐप्स 2022 प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको www.spaceappschallenge.org लिंक पर डिटेल सबमिट करनी होगी।

    अगर आप एक स्थानीय लीड बनना चाहते हैं या किसी शहर या कस्बे के लिए इन पर्सन या वर्चुअल स्पेस ऐप्स इवेंट आयोजित करना चाहते हैं तो www.spaceappschallenge.org पर आवेदन दे सकते हैं।

    इच्छुक लोग 29 जुलाई, 2022 तक आयोजन या आयोजन में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    स्पेस ऐप्स प्रतियोगिता साल 2012 से आयोजित की जा रही है। उस दौरान 17 देशों के 25 कार्यक्रमों में लगभग 2,000 लोगों ने भाग लिया था। वहीं, पिछले साल आयोजित स्पेस ऐप्स प्रतियोगिता में 28,286 लोगों ने भाग लिया था।

    श्रेय

    स्थानीय लीड्स को मिलता है आयोजन का श्रेय

    स्पेस ऐप्स चैलेंज अपने विकास और सफलता का श्रेय अपने स्थानीय लीड्स को देता है। उनके मुताबिक, यह आयोजन स्थानीय लीड्स के बिना संभव नहीं होता है।

    लोकल लीड्स प्रत्येक अक्टूबर में होने वाले स्पेस एप्स चैलेंज में स्थानीय जागरूकता और जुड़ाव बढ़ाने के लिए काम करते हुए एक शहर- कस्बे या समूह के लिए एक इन-पर्सन या वर्चुअल स्थानीय रूप से कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जिसमें वह अपने समुदायों और दुनिया भर में प्रभावी परिणाम देते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    नासा
    ISRO

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    किआ EV6 से नई स्कार्पियो तक, दिवाली तक भारत में दस्तक देगीं ये बेहतरीन गाड़ियां ऑटोमोबाइल
    भारत को नसीहत देने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका-यूरोप को सुनाया, कही ये बातें अमेरिका
    डेंगू के खिलाफ पहली वैक्सीन लॉन्च करने के करीब पहुंचा भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन
    भारत की सबसे खूबसूरत घाटियां, जिन्हें एक बार तो जरूर देखें उत्तराखंड

    अमेरिका

    कैंसर के ऑपरेशन के लिए अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकते हैं व्लादिमीर पुतिन- रिपोर्ट रूस समाचार
    रूस ने तबाह किए यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशन, हथियारों की आपूर्ति रोकने का दावा रूस समाचार
    6 सालों में 7.5 लाख भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, 2.56 लाख से अधिक अमेरिका में बसे भारत की खबरें
    दुनियाभर में मौजूद पक्षियों की 48 प्रतिशत प्रजातियों की आबादी में आई गिरावट- अध्ययन भारत की खबरें

    नासा

    हैकर्स की पहुंच से नहीं बच पाई NASA, एजेंसी के कर्मचारियों का डाटा लीक फेसबुक
    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें अंतरिक्ष यात्री
    सितंबर में 'चंदा मामा' की जमीन पर कदम रखेगा भारत, अभियान को तैयार हो रहा चंद्रयान-2 चीन समाचार
    चंद्रमा पर प्रयोग के लिए भारत के चंद्रयान-2 की मदद लेगी NASA, जानिये बड़ी बातें GSLV

    ISRO

    आपके अगले स्मार्टफोन में हो सकती है ISRO की यह टेक्नोलॉजी भारत की खबरें
    गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में भेजी जाएगी यह 'महिला', नाम है व्योममित्र गगनयान मिशन
    ISRO युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2020: स्कूली बच्चे ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    गगनयान मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स को रूस में क्या ट्रेनिंग दी जाएगी? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025