LOADING...
गूगल I/O 2024: आज कब और कैसे देखें सकेंगे लाइव इवेंट? हो सकती हैं ये घोषणाएं
गूगल I/O 2024 इवेंट आज आयोजित करेगी (तस्वीर: गूगल)

गूगल I/O 2024: आज कब और कैसे देखें सकेंगे लाइव इवेंट? हो सकती हैं ये घोषणाएं

May 14, 2024
08:54 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज गूगल आज (14 मई) अपने I/O 2024 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस को आयोजित करेगी, जिसमें कंपनी एंड्रॉयड 15 और AI समेत कुछ अन्य बड़ी घोषणाएं कर सकती है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा और आप इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से लाइवस्ट्रीम कर सकेंगे। गूगल का I/O इवेंट मुख्य तौर पर सॉफ्टवेयर पर ही केंद्रित रहता है, लेकिन कंपनी पिक्सल फोल्ड 2 स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है।

एंड्रॉयड 15 

एंड्रॉयड 15 के फीचर्स का होगा खुलासा

गूगल अपने I/O 2024 इवेंट में एंड्रॉयड 15 के नए फीचर और रिलीज की तारीख का खुलासा करने वाली है। इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसमें कई अपग्रेड शामिल हो सकते हैं, जो यूजर की गोपनीयता, उत्पादकता और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आगामी OS में सैटेलाइट कनेक्टिविटी, ऑडियो शेयरिंग, नोटिफिकेशन कूलडाउन, ऐप आर्काइविंग और स्क्रीन शेयरिंग जैसे कई खास फीचर्स शामिल होंगे।

वियर OS

वियर OS 5 और एंड्रॉयड TV 

कंपनी आज इवेंट में वियर OS 5 और एंड्रॉयड TV को लेकर भी घोषणा करेगी। गूगल ने OS को पहनने योग्य डिवाइसों के लिए एक बहुत जरूरी अपग्रेड देने का फैसला किया है, लेकिन आने वाली सभी नई सुविधाओं के बारे में अभी कुछ पता नहीं है। रिर्पोट के अनुसार, नए OS में वॉच फेस फॉर्मेट में प्रगति के साथ-साथ डिवाइसों की बढ़ती रेंज के लिए निर्माण और डिजाइन करने का तरीका शामिल होगा।

Advertisement

AI

AI कोई लेकर हो सकती है घोषणा

गूगल अपने अलग-अलग सेवाओं में AI फीचर्स को जोड़ रही है। कंपनी आज गूगल मैप्स, क्रोम, वर्कस्पेस और जीमेल सहित अपने कुछ अन्य उत्पादों में जेमिनी AI को जोड़ने की घोषणा कर सकती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी पिक्सी नामक एक AI असिस्टेंट को भी लॉन्च कर सकती है, जो पिक्सल डिवाइस में उपलब्ध होगा। इस असिस्टेंट में मल्टी मॉडल क्षमताएं होंगी और यह कई कार्यो को आसानी से कर सकेगा।

Advertisement