NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? पार्टी में अटकलें तेज
    अगली खबर
    क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? पार्टी में अटकलें तेज
    क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर?

    क्या कांग्रेस में शामिल होंगे प्रशांत किशोर? पार्टी में अटकलें तेज

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 29, 2021
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें एक बार फिर से तेज हो गई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने एक हफ्ते पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा की।

    22 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अजय माकन, आनंद शर्मा, हरीश रावत, अंबिका सोनी और केसी वेणुगोपाल आदि शामिल हुए।

    बैठक

    राहुल गांधी ने साझा की प्रशांत किशोर के साथ बैठक की जानकारी

    कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी ने हाल ही में प्रशांत किशोर के साथ हुई उनकी बैठक की जानकारी साझा की जिसमें प्रशांत ने कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का प्लान बताया था और इसमें खुद की भूमिका की चर्चा भी की थी।

    बैठक में शामिल रहे एक नेता ने बताया कि राहुल ने बाहर से सलाहकार की भूमिका निभाने की बजाय प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा की।

    रिपोर्ट

    वरिष्ठ नेताओं की राय- उपयोगी हो सकते हैं प्रशांत, लेकिन सीमा तय करना जरूरी

    बैठक में प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने के फायदों और नुकसानों के बारे में भी चर्चा की गई और ज्यादातर नेताओं ने कहा कि प्रशांत कांग्रेस के लिए उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन उनकी भूमिका और सीमा तय की जानी चाहिए।

    एक नेता ने कहा, "ये नए विचार और रणनीतियां लाने का समय है। प्रशांत किशोर को पार्टी में लाने से कोई नुकसान नहीं है, हालांकि भूमिका पर चर्चा की जा सकती है।"

    बयान

    "कांग्रेस में बहुत प्रतिभा और संभावनाएं"

    एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस में बहुत प्रतिभा और संभावनाएं हैं और हमें बेहतर बनने के लिए बदलाव करने के लिए तैयार होना चाहिए।" हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर दोनों तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    बैठक

    13 जुलाई को गांधी परिवार से मिले थे प्रशांत किशोर

    गौरतलब है कि 13 जुलाई को गांधी परिवार के तीनों सदस्यों ने दिल्ली में प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी और इसके बाद से ही प्रशांत के कांग्रस में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। राहुल और प्रियंका गांधी बैठक में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हुए थे, जबकि सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुई थीं।

    कांग्रेस ने कहा था कि इस बैठक में बेहद अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

    जानकारी

    शरद पवार से भी मिले थे प्रशांत

    गांधी परिवार से मिलने से पहले प्रशांत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से भी दो हफ्ते में तीन बार मिल थे। अटकलें हैं कि प्रशांत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एक साथ लाने में जुटे हुए हैं।

    पुराना रिकॉर्ड

    प्रशांत ने आखिरी बार 2017 में किया था कांग्रेस के साथ काम

    प्रशांत किशोर ने आखिरी बार 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ काम किया था। इस अभियान में उन्हें बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा था और सपा और कांग्रेस का गठबंधन बुरी तरह से हारा था।

    माना जाता है कि कांग्रेस इस चुनाव में किशोर के कहे मुताबिक काम करने में नाकाम रही थी और उनकी कुछ सलाहों को मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से प्रशांत कांग्रेस के साथ काम नहीं करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रशांत किशोर

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    राहुल गांधी

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन कांग्रेस समाचार
    कृषि कानूनों पर कांग्रेस का मार्च; प्रियंका हिरासत में, राहुल राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: सरकारी अस्पताल में लगी आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत महाराष्ट्र

    कांग्रेस समाचार

    खबरों से गायब रहने वाला लक्षद्वीप इन दिनों सुर्खियों में क्यों है? गुजरात
    उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पीयूष गोयल
    क्या सचिन पायलट भी छोड़ेंगे कांग्रेस? शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर जताई नाराजगी अशोक गहलोत
    कंपनियों और व्यक्तियों से भाजपा को मिला 750 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस से पांच गुना ज्यादा तृणमूल कांग्रेस

    प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर ने बताए दो तरीके, जिनसे रोके जा सकते हैं नागरिकता कानून और NRC पाकिस्तान समाचार
    इस साल दिल्ली और बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या है इनका राजनीतिक महत्व झारखंड
    जदयू से बाहर किए गए प्रशांत किशोर और पवन वर्मा नीतीश कुमार
    पिछलग्गू बनने से "गोडसे" के साथ खड़े होने तक, प्रशांत किशोर के नीतीश पर तीखे हमले बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025