Page Loader
पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी, TMC उम्मीदवार के पिता की हत्या
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी

पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी, TMC उम्मीदवार के पिता की हत्या

लेखन गजेंद्र
Jul 03, 2023
11:15 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा जारी है। यहां दक्षिण 24 परगना जिले के फुलमलंचा इलाके में 52 वर्षीय जियारुल मोल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोल्ला कथलबेरिया ग्राम पंचायत से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार मनवारा के पिता थे। हत्या के बाद मोल्ला की बेटी ने बताया कि विरोधी दलों से उनको लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंसा

कांग्रेस कार्यकर्ता को भी मारी गई गोली

मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में कांग्रेस के कार्यकर्ता आरिफ शेख को गोली मार दी गई। घटना में शेख गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेख को गोली लगने की सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समरसेरगंज की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कई घंटों तक आवाजाही बाधित रखी। बता दें, राज्य में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने हैं और उससे पहले अलग-अलग इलाकों में हिंसा की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है।