Loading...
राहुल गांधी बोले- चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोकी, पसरा सन्नाटा चिंताजनक
राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोके जाने पर सवाल उठाया

राहुल गांधी बोले- चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोकी, पसरा सन्नाटा चिंताजनक

लेखन गजेंद्र
Aug 14, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगह चीन द्वारा भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोके जाने पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह बात बेहद चिंताजनक है, लेकिन उससे ज्यादा चिंता की बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पसरा सन्नाटा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चीन को रोकने के बजाय मीडिया पर खबर को रोकने का दबाव बना रही है।

निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का बयान याद दिलाया

नेता प्रतिपक्ष राहुल ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने संसद में कहा था कि "चीन ने हमारी जमीन का एक इंच भी नहीं लिया।"

राहुल बोले, 'देश गलवान के बाद प्रधानमंत्री का वह बयान भूला नहीं, जिसने भारत को भारी नुकसान पहुंचाया था। आज भी अपनी छवि बचाने का वही ऑपरेशन जारी है और देश की सुरक्षा से ऊपर अपनी नकली छवि को प्राथमिकता देने वाला प्रधानमंत्री देश के लिए बेहद खतरनाक है।'

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

ADVERTISEMENT

जवाब

खड़गे ने भी सवाल उठाया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खबरों को चिंताजनक बताते हुए 3 बिंदुओं पर केंद्र से जवाब मांगा है।

उन्होंने एक्स पर लिखा की क्या चीनी सैनिकों ने टक्सिंग के पास मौजूदगी बढ़ाई है, क्या भारत ने शेरा-5 तक अपनी पहुंच खो दी है, सर्दियों में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग क्यों सिमटी है।

कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग ने भी पत्र जारी कर इसे चिंताजनक बताया और प्रधानमंत्री से देश के नाम संबोधन की मांग की है।

ADVERTISEMENT

खबर

अरुणाचल प्रदेश के अखबार ने किया है खुलासा

अरुणाचल टाइम्स ने खबर प्रकाशित की कि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) की 4 सदस्यीय तथ्य-जांच समिति (FFC) ने 10 जुलाई को टक्सिंग का दौरा किया था।

टीम ने पाया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के साथ जरूरी गश्ती चौकियों तक भारतीय पहुंच को अवरुद्ध कर घुसपैठ को मजबूत कर रहे थे।

FFC ने स्पष्ट उदाहरण बताया कि किस तरह चीन की बढ़ती घुसपैठ को जमीन पर और मजबूत कर रहा है।

जवाब

केंद्र ने अरुणाचल पर अपने बयान को दोहराया

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने को लेकर नई दिल्ली ने आपत्ति जताई थी।

इस सप्ताह, विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश "भारत का एक अविभाज्य और अभिन्न अंग" है।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "मैं एक बार फिर इस बात को दोहराना चाहता हूं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अविभाज्य और अभिन्न अंग है और यह एक ऐसा तथ्य है जो स्वयंसिद्ध है।"

ADVERTISEMENT