LOADING...
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: अयोध्या की फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराया
फैजाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के लल्लू सिंह हारे(तस्वीर: एक्स/@LalluSinghBJP)

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: अयोध्या की फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराया

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2024
06:57 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। शुरूआती रूझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर दिख रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर बड़ा बदलाव हुआ है। यहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54,000 से अधिक वोट से हरा दिया है। अवधेश को 5.54 लाख से अधिक वोट मिले। लल्लू यहां से तीसरी बार सांसद बनने को लड़ रहे थे।

चुनाव परिणाम

राम नगरी में नहीं चला मंदिर का जादू

उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट का नाम भले ही फैजाबाद हो, लेकिन अब यह अयोध्या जिले में है। यहां इसी साल जनवरी में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ है। लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा इस सीट पर हारी तो यह कहा जा सकता है कि लोगों पर राम मंदिर का जादू नहीं चला। 2014-2019 में लल्लू सिंह ने समाजवादी पार्टी के आनंद सेन और मित्रसेन यादव को हराया था। 2009 में यह सीट कांग्रेस के पास थी।

चुनाव

NDA और INDIA में कड़ी टक्कर

चुनाव से पहले NDA के लिए एकतरफा मुकाबला दिख रहा था, लेकिन परिणाम के रूझान आना शुरू हुए तो INDIA गठबंधन मजबूत तरीके से लड़ते दिख रही है। अब तक के शुरूआती रूझानों में NDA ने 543 सीटों में से 297 और INDIA ने 223 सीट पर बढ़त बना ली है। अभी नतीजे आना शुरू नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 200 के पार पहुंच गई है।

Advertisement