Page Loader
दिल्ली से "गायब" झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में दिखे, विधायकों संग बैठक की
हेमंत सोरेन रांची में देखे गए

दिल्ली से "गायब" झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में दिखे, विधायकों संग बैठक की

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2024
03:33 pm

क्या है खबर?

झारखंड में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दिल्ली से लापता हो गए थे। वह 24 घंटे बाद मंगलवार को रांची में देखे गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोरेन ने राज्य के मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। संभावना है कि सोरेन बैठक में अहम फैसला ले सकते हैं।

शिकंजा

रविवार से गायब थे सोरेन

खबरों के मुताबिक, सोरेन 27 जनवरी को चार्टड प्लेन से झारखंड के रांची से दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन सोमवार को ED के छापे से पहले वह दिल्ली स्थित आवास से गायब हो गए। चर्चा थी कि सोरेन सड़क मार्ग से रांची पहुंच गए, जबकि उनका चार्टड प्लेन दिल्ली हवाई अड्डे पर ही खड़ा था। सोमवार को ED करीब 13 घंटे तक सोरेन के आवास पर रही। इस दौरान उसने 36 लाख रुपये नकद और 2 कार जब्त की।

ट्विटर पोस्ट

मंत्रियों और विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन