NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सेक्स टेप मामला: JDS ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित किया
    अगली खबर
    सेक्स टेप मामला: JDS ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित किया
    प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है

    सेक्स टेप मामला: JDS ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित किया

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 30, 2024
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    जनता दल सेक्युलर (JDS) ने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने और उनके सेक्स टेप बनाने के मामले में सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जांच पूरी होने तक पार्टी से निलंबित कर दिया है।

    इसके साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उनके खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) से जांच का स्वागत किया है।

    रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

    मामला

    क्या है मामला?

    हाल ही में JDS प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के कई सेक्स टेप सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में तो वह महिलाओं की मर्जी के बिना उनके साथ संबंध बनाते और इसे फिल्माते हुए नजर आए।

    दावा है कि रेवन्ना की ऐसी लगभग 3,000 वीडियो हैं, जो उन्होंने खुद बनाई थीं। आरोप है कि वह इन वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़ित महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे और उनसे दोबारा संबंध बनाते थे।

    आरोप

    रेवन्ना ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मालिन तक, किसी को नहीं बख्शा

    आरोप है कि रेवन्ना ने महिला नेताओं, पुलिस अधिकारियों और अपने घर में काम करने वाली महिलाओं और मालिन तक को नहीं बख्शा और उनके साथ संबंध बनाए।

    60 साल से अधिक उम्र की एक महिला के साथ भी उन्होंने जबरदस्ती संबंध बनाए। वीडियो में यह बुजुर्ग महिला उनसे ऐसा न करने को कह रही हैं, लेकिन रेवन्ना नहीं मानते।

    रेवन्ना हासन सीट से उम्मीदवार हैं और 26 अप्रैल को यहां वोटिंग से पहले उनके यह वीडियो सामने आए थे।

    शिकायत

    वीडियो सामने आने के बाद महिला ने दर्ज कराई शिकायत

    आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद एक महिला ने रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है।

    उन्होंने कहा कि 2019 से 2020 के बीच कई बार रेवन्ना ने उनका यौन शोषण किया। उन्होंने रेवन्ना पर एक वीडियो कॉल के दौरान उनकी बेटी से दुर्व्यवहार और अश्लील बातचीत करने का आरोप भी लगाया है।

    महिला ने रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना पर भी उनका यौन हमला करने का आरोप लगाया है।

    जानकारी

    जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने गठित की SIT

    कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) रैंक के अधिकारी करेंगे। रेवन्ना के जर्मनी फरार होने की खबर पर सरकार का कहना है कि SIT उन्हें देश वापस आने को कहेगी।

    राजनीति

    मामले पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ 

    मामले पर बड़ा राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। JDS कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली करने रेवन्ना के लिए वोट मांगे थे।

    राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस इस पर सवाल उठा रही है और उसका कहना है कि भाजपा को रेवन्ना के यौन कृत्यों के बारे में पता था, इसके बावजूद उसने JDS से गठबंधन किया।

    भाजपा ने कर्नाटक पुलिस की विफलता पर सवाल उठाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जनता दल (सेक्युलर)
    यौन शोषण

    ताज़ा खबरें

    भारत में कोरोना के मामले 4,000 के पास पहुंचे, 32 की मौत कोरोना वायरस
    कमल हासन ने मणिरत्नम को दी जन्मदिन की बधाई, अनदेखी तस्वीर साझा कर लिखा खास नोट जन्मदिन विशेष
    कौन है मोहम्मद सोलिमन, जिसने कोलोराडो में इजरायली समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंका? अमेरिका
    मणिरत्नम का असली नाम जानते हैं आप? निर्देशक बनने से पहले किया करते थे ये काम  मणिरत्नम

    जनता दल (सेक्युलर)

    कर्नाटक: कांग्रेस-JDS गठबंधन सरकार गिरी, बहुमत साबित करने में नाकाम रहे कुमारस्वामी कर्नाटक
    कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है भाजपा, येदियुरप्पा बन सकते हैं मुख्यमंत्री कर्नाटक
    क्या कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश पर है भाजपा की नजर? मिल रहे संकेत कर्नाटक
    भाजपा ने अभी तक कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा क्यों नहीं किया? जानें कारण कर्नाटक

    यौन शोषण

    दलित कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप, हाई कोर्ट जाएंगे परिजन यौन उत्पीड़न
    गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला गोवा
    चर्चित कानून: कार्यस्थलों पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने को बनाया गया POSH एक्ट क्या है? भारत की खबरें
    लिव-इन संबंध है अभिशाप, बन रहा यौन अपराधों में इजाफे का कारण- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025