NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये समेत किए ये वादे
    अगली खबर
    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये समेत किए ये वादे
    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है

    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये समेत किए ये वादे

    लेखन आबिद खान
    Sep 28, 2024
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें लोगों को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये और गरीबों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है।

    चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा, पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान इस मौके पर मौजूद रहे।

    हालांकि, नाराज बताई जा रहीं सांसद कुमारी सैलजा समारोह में मौजूद नहीं थीं।

    घोषणा

    घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए क्या?

    इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत कांग्रेस 18 साल से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देगी।

    महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा।

    महिलाओं की मालिकाना हक वाली संपत्ति पर टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

    हरियाणा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा।

    महिलाओं के लिए कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा और विशेष बसें चलाई जाएंगी।

    नौकरी

    क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ेगा, पुरानी पेंशन योजना लागू होगी

    कांग्रेस ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 700 से अधिक किसानों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है।

    इसके अलावा सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा भी किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश की तरह हरियाणा में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी कांग्रेस के घोषणापत्र में है।

    प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर क्रीमी लेयर का दायरा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

    वादे

    सफाई कर्मियों को 30 लाख रुपये का बीमा कवर

    कांग्रेस ने कहा कि किसानों पर बीते समय में दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगी और पूरे मामलों की समीक्षा की जाएगी।

    घोषणा पत्र समिति की अध्यक्ष गीता भुक्कल ने कहा, "हरियाणा किसान की फसल का एक-एक दाना MSP पर बिकेगा। कांग्रेस सरकार बनने पर ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन, पंजाबी वेलफेयर बोर्ड और अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया जाएगा। सफाई कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मौत पर 30 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।"

    स्वास्थ्य

    घोषणा पत्र में स्वास्थ्य को लेकर क्या-क्या वादे?

    कांग्रेस ने हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सरकारी नर्सिंग कॉलेज, पैरा मेडिकल, मेडिकल तकनीशियन संस्थान खोलने की बात कही है।

    राजस्थान की तरह चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपये तक निशुल्क इलाज के लिए बीमा योजना लागू होगी।

    पार्टी ने मेडिकल शिक्षा फीस घटाने और बॉन्ड पॉलिसी पर पुनर्विचार के लिए समिति गठित करने की बात कही है।

    45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का हर साल मुफ्त चेकअप होगा।

    चुनाव

    हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान

    हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

    पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन लंबी छुट्टियों का हवाला देकर तारीख आगे बढ़ाई गई है।

    पिछले चुनावों में भाजपा को 40 सीटें मिली थीं और उसने 10 सीटें जीतने वाली JJP के साथ सरकार बनाई थी।

    कांग्रेस को 31, INLD और HLP को 1-1 और 7 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    देश की पहली रेसिंग क्रॉस कार XCL2 से उठा पर्दा, जानिए क्या है इसमें खास  रेसिंग कार
    IPL 2025: DC बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    विदेशी निवेशकों का शेयर बाजार में बढ़ा निवेश, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में चोरी करने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार दिल्ली

    हरियाणा

    हरियाणा: ED ने भूपेंद्र हुड्डा मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्ति कुर्क की प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    शंभु बॉर्डर पर आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर जुटे किसान, विनेश फोगाट हुईं सम्मानित किसान आंदोलन
    हरियाणा: गोमांस खाने के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार  हरियाणा पुलिस
    चुनाव आयोग ने बदली हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान चुनाव आयोग

    कांग्रेस समाचार

    विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर साक्षी मलिक बोलीं- मेरे पास भी ऑफर था विनेश फोगाट
    विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का साथ कांग्रेस के लिए कितना फायदेमंद होगा? हरियाणा
    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस-AAP गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध- रिपोर्ट हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के सामने क्यों है अस्तित्व बचाने की चुनौती? हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025