NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी विधायक पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी विधायक पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया
    भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी के विधायक को घेरा

    मध्य प्रदेश: भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पार्टी विधायक पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया

    लेखन गजेंद्र
    Mar 05, 2024
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने अपने ही पार्टी के विधायक सुदेश राय पर शराब की अवैध दुकान चलाने का आरोप लगाया है।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा का आरोप है कि राय सीहोर जिले में अवैध तरीके से शराब की दुकान चलाते हैं, जिससे लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को खतरा है।

    उन्होंने विधायक को पद से हटाने के साथ-साथ उत्पाद शुल्क विभाग के संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।

    बयान

    क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा?

    रिपोर्ट के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा ने बताया कि वह पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के इलाके में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंची थीं, तभी खजुरिया कलां में कुछ लड़कियों ने स्कूल के सामने शराब की दुकान खोले जाने की शिकायत की।

    उन्होंने बताया कि लड़कियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है क्योंकि शराबी उनके घरों में घुस जाते हैं।

    उन्होंने कहा, "शराब की दुकान भाजपा विधायक सुदेश राय की होने पर मुझे शर्म महसूस हुई।"

    नाराजगी

    पुलिस और अधिकारी मिले हुए हैं- प्रज्ञा

    साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि यह गांव पिछले साल आदर्श ग्राम था, इसलिए यहां शराब की दुकान नहीं खुल सकती और न ही स्कूल के सामने शराब की दुकान के लिए लाइसेंस दिया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि पिछले साल भी उन्हें यह शिकायत मिली थी, तब जिलाधिकारी ने दुकान बंद होने की बात कही थी। उन्होंने अंदेशा जताया कि पुलिस और अधिकारी मिले हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह भाजपा के आदर्श नहीं हो सकता।

    जानकारी

    भाजपा ने काटा है साध्वी प्रज्ञा को टिकट

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का टिकट काट दिया गया है। साध्वी ने टिकट न मिलने पर मीडिया को दोषी ठहराया था। उनके विवादित बयान काफी चर्चित रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साध्वी प्रज्ञा
    मध्य प्रदेश
    भोपाल
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    साध्वी प्रज्ञा

    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग दिग्विजय सिंह
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब भोपाल

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली विदा, बोले- जस की तस रख दीनी चदरिया शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने वाले जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला कौन हैं? शिवराज सिंह चौहान
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 14 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    भाजपा नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया, जेपी नड्डा से होगी मुलाकात शिवराज सिंह चौहान

    भोपाल

    मध्य प्रदेश: भोपाल में तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, पुलिसकर्मी समेत चार घायल छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश: CBI ने भाजपा विधायक पर दर्ज की FIR, 29.41 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला मध्य प्रदेश
    बजरंग दल ने 'आश्रम 3' के सेट पर की तोड़फोड़, निर्देशक के चेहरे पर फेंकी स्याही बॉलीवुड समाचार
    मध्य प्रदेश: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत मध्य प्रदेश

    भाजपा समाचार

    किसान के दिल्ली मार्च से भाजपा और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन खतरे में? पंजाब
    भाजपा के राष्ट्रीय परिषद की 2 दिवसीय बैठक आज से, लोकसभा चुनाव की बनेगी रणनीति लोकसभा चुनाव
    महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री के बेटे के काफिले पर हमला, 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज महाराष्ट्र
    कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, अटकलें तेज कमलनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025