NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कोर्ट का कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश, जानें क्या है मामला
    राजनीति

    कोर्ट का कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश, जानें क्या है मामला

    कोर्ट का कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश, जानें क्या है मामला
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 08, 2022, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोर्ट का कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश, जानें क्या है मामला
    कांग्रेस पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान KGF 2 के गानों का इस्तेमाल करने का आरोप

    कर्नाटक के बेंगलुरू की एक कोर्ट ने कॉपीराइट केस का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। पार्टी पर बिना अनुमति के सुपरहिट कन्नड़ फिल्म KGF 2 के गानों का इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि उसने ट्वीट करते हुए ऐसा कोई भी आदेश मिलने और केस की सुनवाई के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।

    क्या है पूरा मामला?

    बेंगलुरू की MRT म्यूजिक कंपनी के मैनेजर एम नवीन कुमार ने पिछले हफ्ते FIR दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कम से कम दो प्रमोशनल वीडियो में बिना अनुमति के KGF 2 के गानों का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने कहा कि KGF 2 के गानों का अधिकार उसके पास है, ऐसे में उनका इस्तेमाल करके कांग्रेस ने कॉपीराइट केस का उल्लंघन किया है।

    शिकायत में राहुल गांधी का भी था नाम

    MRT म्यूजिक ने अपनी शिकायत में कांग्रेस, राहुल गांधी, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत और ट्विटर का नाम दर्ज कराया था। उसने कहा था क उसने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शिकायत दर्ज कराई है और इसका मकसद किसी की छवि खराब करना नहीं है।

    कंपनी को हो सकती है अपूर्णनीय क्षति, पाइरेसी को बढ़ावा देते हैं ऐसे कदम- कोर्ट

    सोमवार को MRT म्यूजिक की शिकायत पर फैसला सुनाते हुए बेंगलुरू कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध सामग्री से पता चलता है कि इससे म्यूजिक कंपनी को अपूर्णनीय क्षति हो सकती है और ऐसे कदम पाइरेसी को बढ़ाते हैं। आदेश लागू हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए कोर्ट ने कमर्शियल कोर्ट के कंप्यूटर सेक्शन के जिला प्रणाली प्रशासक एसएन वेंकटेशमूर्ति को लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है और उनसे कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट चेक करने को कहा गया है।

    कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की कार्यवाही के बारे में नहीं कोई सूचना

    कांग्रेस ने ट्वीट कर कोर्ट का आदेश मिलने से इनकार किया है। उसने कहा, 'हमने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ बेंगलुरू की एक कोर्ट के प्रतिकूल आदेश के बारे में पढ़ा है। हमें न तो कोर्ट की इस कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया और न ही हम इसमें उपस्थित थे। हमें कोई आदेश नहीं मिला है। हम हमारे पास उपलब्ध सभी कानूनी उपायों पर विचार कर रहे हैं।'

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमाम नेताओं के साथ मिलकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल मार्च कर रहे हैं जिसे 'भारत जोड़ो यात्रा' नाम दिया गया है। यह यात्रा 150 दिन में देश के 12 राज्यों से होते हुए 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीर पहुंचेगी। इस यात्रा का मकसद मोदी सरकार में बढ़ रही आर्थिक असमानता, जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    बेंगलुरू
    KGF चैप्टर 2
    भारत जोड़ो यात्रा

    ताज़ा खबरें

    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    संसद में गूंजा अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मामला, विपक्ष का हंगामा संसद
    बुमराह ने शुरू की नेट्स पर गेंदबाजी, खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट जसप्रीत बुमराह
    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म RRR फिल्म

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा

    बेंगलुरू

    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो
    ChatGPT से पैदा हो रहीं मुश्किलें, न्यूयॉर्क के बाद अब बेंगलुरु के विश्वविद्यालय में प्रतिबंध ChatGPT
    बेंगलुरू: मानसिक रूप से कमजोर युवक को कॉलर से घसीटकर मेट्रो से उतारा, कार्रवाई की मांग बेंगलुरु मेट्रो
    कर्नाटक के 8 वर्षीय ऋषि का आइंस्टीन से भी तेज है दिमाग, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कर्नाटक

    KGF चैप्टर 2

    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    फिल्म इंडस्ट्री ने खेला नया दांव, 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ये बहुप्रतीक्षित खलनायक इमरान हाशमी
    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई KGF चैप्टर 3
    KGF चैप्टर 3 की शूटिंग में होगी देरी, प्राेड्यूसर विजय किरागंदूर ने बताई वजह सालार

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  जम्मू-कश्मीर पुलिस
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए कश्मीर
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण बिहार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023