NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
    मनोरंजन

    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 05, 2022, 02:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए मामला

    कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। अब 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रमोशनल वीडियो में 'KGF 2' के गानों के इस्तेमाल को लेकर वह कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। बिना अनुमति के 'KGF 2' के गानों के इस्तेमाल करने के आरोप में राहुल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    बेंगलुरु स्थित म्यूजिक कंपनी MRT म्यूजिक ने लगाए आरोप

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु स्थित म्यूजिक कंपनी MRT म्यूजिक ने राहुल सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि MRT म्यूजिक के पास ही 'KGF 2' के गानों के अधिकार हैं। आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति के फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया गया। जिस प्रमोशनल वीडियो पर सवाल उठाया गया, उसमें राहुल की भी झलक दिखी है। इस मामले में कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    राहुल सहित कांग्रेस के इन नेताओं के खिलाफ दर्ज की गई FIR

    म्यूजिक कंपनी के वकील नरसिम्हन संपत ने एक बयान शेयर किया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के महासचिव श्री जयराम रमेश, श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, श्री राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिन्होंने MRT म्यूजिक के खिलाफ कॉपीराइट का उल्लंघन किया है। एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल द्वारा की गई इस हरकत से कानून के शासन और निजी व्यक्तियों व संस्थाओं के अधिकारों के प्रति उनकी घोर अवहेलना को सामने लाता है।"

    इन धाराओं में दर्ज की गई शिकायत

    MRT म्यूजिक की शिकायत के अनुसार, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस और उनके अन्य नेताओं के खिलाफ 403, 465 और 120B r/w धारा 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। म्यूजिक कंपनी का कहना है कि उसने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शिकायत की है और उसका इरादा किसी राजनीतिक दल की छवि को खराब करना नहीं है।

    MRT म्यूजिक के पास हैं हजारों गानों के म्यूजिक राइट्स

    'KGF 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी। MRT म्यूजिक ने फिल्म के गानों के अधिकार हासिल करने के लिए भारी निवेश किया था। इस कंपनी के पास ही कन्नड़, हिंदी, तेलुगु और तमिल आदि में 20,000 से अधिक गानों के म्यूजिक राइट्स हैं।

    क्या है राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद?

    कांग्रेस ने यात्रा के तीन मकसद बताए हैं। इनमें देश की नरेंद्र मोदी सरकार में बढ़ रही आर्थिक असमानता के खिलाफ, जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव के खिलाफ और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ देश की जनता को एकजुट करना शामिल है। यात्रा की थीम 'मिले कदम, जुड़े वतन' रखी गई है। अभी राहुल की यात्रा तेलंगाना में है। इस यात्रा को आज 59 दिन पूरे हो चुके हैं।

    यहां देखिए 'भारत जोड़ो यात्रा' का थीम सॉन्ग

    आओ, तुम्हें 'सपनों के भारत' की ओर लेकर चलें...#BharatJodoYatra pic.twitter.com/4sZinLl8sS

    — Congress (@INCIndia) October 11, 2022
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    गाना
    KGF चैप्टर 2
    भारत जोड़ो यात्रा

    ताज़ा खबरें

    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: पहला टेस्ट हुआ ड्रॉ, मैच में बने ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, सांसद ने की कार्रवाई की मांग नरेंद्र मोदी
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    गाना

    'पठान' के 'बेशरम रंग' को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान
    पंजाब कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर लगाई रोक पंजाब
    सलीम मर्चेंट अगले महीने रिलीज करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना बॉलीवुड समाचार

    KGF चैप्टर 2

    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने 'KGF 2' को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर 'बाहुबली 2' पठान फिल्म
    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    फिल्म इंडस्ट्री ने खेला नया दांव, 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ये बहुप्रतीक्षित खलनायक इमरान हाशमी
    'KGF 5' के बाद हो जाएगी यश की छुट्टी, नहीं बनेंगे रॉकी भाई KGF चैप्टर 3

    भारत जोड़ो यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है कांग्रेस समाचार
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे मल्लिकार्जुन खड़गे
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित श्रीनगर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  जम्मू-कश्मीर पुलिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023