NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व हाथी दिवस: जानिए इस ताकतवर जानवर से जुड़े 5 रोचक तथ्य
    अगली खबर
    विश्व हाथी दिवस: जानिए इस ताकतवर जानवर से जुड़े 5 रोचक तथ्य
    हाथी से जुड़े रोचत तथ्य

    विश्व हाथी दिवस: जानिए इस ताकतवर जानवर से जुड़े 5 रोचक तथ्य

    लेखन अंजली
    Aug 12, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    हर साल 12 अगस्त को दुनियाभर में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है।

    इसका उद्देश्य हाथी की सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और उनके कल्याण और अस्तित्व में योगदान देने वाले कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

    यह हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करने के साथ-साथ उनके संरक्षण की दिशा में काम करने वाले संगठनों और पहलों का समर्थन करने का दिन भी है।

    आइए इस अवसर पर हाथी से जुड़े 5 रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

    #1

    हाथी की खान-पान से जुड़ी आदत 

    हाथी प्रतिदिन 16 घंटे तक भोजन कर सकते हैं।

    यह जानवर एक दिन में 600 पाउंड तक भोजन खा सकता है और इसकी सामान्य भोजन क्षमता 250 - 300 पाउंड से अधिक है। हाथी अपना भोजन 50 प्रतिशत से भी कम क्षमता से पचाते हैं।

    इसके अतिरिक्त जानवर की सामान्य दैनिक पानी की खपत लगभग 100-200 लीटर है।

    खान-पान की यह आदत हाथियों में अन्य जानवरों की तुलना सबसे ज्यादा अनोखी है।

    #2

    बहुत तेज होती है हाथी की याददाश्त

    हाथियों की याददाश्त बहुत तेज होती है। ऐसे माना जाता है कि सभी भूमि स्तनधारि जीवों में से हाथियों के पास सबसे बड़ा दिमाग होता है।

    मादा हाथी तो अपने ज्ञान के भंडार को पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित करती हैं और जानकारी का यह आदान-प्रदान उनके अस्तित्व के लिए फायदेमंद रहा।

    वे यह भी याद रखने में सक्षम हैं कि लंबी दूरी तक भोजन और पानी के स्रोतों तक कैसे पहुंचा जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक क्षेत्रों तक कैसे पहुंचा जाए।

    #3

    हाथी के दिनभर कान हिलाने का कारण 

    अगर आपने हाथी देखा है तो एक बात पर जरूर ध्यान दिया होगा कि वह दिनभर अपने दोनों कानों को हिलाता रहता है।

    हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि हाथी ऐसा क्यों करते हैं?

    दरअसल, हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर निकालते हैं। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं।

    अधिक बड़े कान वाले हाथी मुख्य तौर पर अफ्रीका में पाए जाते हैं क्योंकि वहां गर्मी ज्यादा पड़ती है।

    #4

    आंखों की रोशनी होती है कम

    हाथी की आंखों की रोशनी बहुत कम होती है, लेकिन खास बात यह है कि तेज रोशनी में उन्हें कम दिखाई देता है और कम रोशनी में ज्यादा।

    इसके अलावा हाथी की आंखों की पुतलियां बहुत जल्दी सूख जाती हैं।

    पुतलियों को आसानी से हिलाने के लिए हाथी की आंखों में एक तरल पदार्थ की सप्लाई होती रहती है, जो ज्यादा होने पर आंखों से बाहर निकल आता है और हम इसे आंसू समझ बैठते हैं।

    #5

    चींटी, मच्छर और मक्खी से डर जाता है हाथी 

    शायद आपको अजीब लगे, लेकिन हाथी चींटी और मक्खियों से डरता है और इसी कारण वह अपनी सूंड फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ाता है।

    हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती है, लेकिन त्वचा बहुत संवेदनशील होती है और अगर हाथी को चींटी, मच्छर या मक्खी काट ले तो इससे उसकी त्वचा पर गहरे घाव हो जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान  स्वास्थ्य
    मधुमेह रोगियों के लिए 5 फायदेमंद पेय, डाइट में तुरंत करें शामिल मधुमेह
    स्वस्थ त्वचा पाने के लिए इन 5 गर्म पेय पदार्थों को डाइट में करें शामिल  त्वचा की देखभाल
    त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनाएं नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया  त्वचा की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025