NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या प्रिंस हैरी अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे? जानिए योजना
    अगली खबर
    क्या प्रिंस हैरी अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे? जानिए योजना
    किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में प्रिंस हैरी के शामिल होने की उम्मीद ना के बराबर

    क्या प्रिंस हैरी अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होंगे? जानिए योजना

    लेखन अंजली
    May 04, 2023
    01:58 pm

    क्या है खबर?

    लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक आगामी 6 मई को होने जा रहा है और इस समारोह की तैयारियां अपने चरम पर हैं।

    राज्याभिषेक समारोह के दौरान सभी की निगाहें प्रिंस हैरी पर भी होंगी क्योंकि यह पहली बार होगा जब वह टेल-ऑल मेमॉयर स्पेयर के विमोचन के बाद अपने परिवार के साथ होंगे।

    कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि प्रिंस हैरी अपने परिवार के बिना राज्याभिषेक में शामिल होंगे, लेकिन अब शायद इससे विपरीत ही होगा।

    राज्याभिषेक

    शाही कर्मचारियों को नहीं है प्रिंस हैरी के आने की उम्मीद

    रॉयल कमेंटेटर चार्ली रे के अनुसार, "प्रिंस हैरी शायद राजा के राज्याभिषेक में शामिल नहीं होंगे।"

    टॉकटीवी से बातचीत करते हुए चार्ली ने बताया कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल राज्याभिषेक समारोह से पहले आखिरी मिनट का स्टंट कर सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रिंस हैरी की राज्याभिषेक में आने की योजनाएं अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है कि वह शामिल होंगे या नहीं।

    बयान

    प्रिंस हैरी के आने का कोई अपडेट नहीं- शाही कर्मचारी

    शाही कर्मचारियों को प्रिंस हैरी के आने का कोई अपडेट नहीं मिल रहा है। इससे आयोजन की योजना के लिए सुरक्षा समस्याएं और विवाद खड़ा हो रहा है।

    चार्ली ने कहा, "महल में ऐसे लोग हैं, जो इस समय हैरी को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं किया है। वे नहीं जानते कि वह किस समय आने वाले हैं और किस समय जाने वाले हैं। इससे बड़ी परेशानी हो रही है।"

    जानकारी

    शायद नाराज हैं प्रिंस हैरी

    शाही कमेंटेटर टॉम बोवर के अनुसार, कर्मचारी इस बात से भी चिंतित हैं कि किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक से बचने के लिए प्रिंस हैरी बहाने की तलाश कर रहे होंगे क्योंकि उन्हें सामने की बजाय अतिथि सूची वाली जगह पर बैठाया जाएगा।

    खर्च

    राज्याभिषेक पर खर्च होंगे करीब 1,000 करोड़ रुपये

    ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय के पास राजगद्दी चली गई है और अब उनका राज्याभिषेक होने वाला है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्याभिषेक समारोह में करीब 1,021 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें किंग्स चार्ल्स की पत्नी और रानी कंसोर्ट कैमिला कोहिनूर हीरा नहीं पहनेंगी क्योंकि कोहिनूर को लेकर भारत के साथ राजनयिक विवाद हो सकता है। दरअसल, भारत ने इसकी वापसी की मांग की है।

    संपत्ति

    किंग चार्ल्स तृतीय के पास अरबों में है संपत्ति 

    द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग चार्ल्स की संपत्ति कुल 1.815 अरब पाउंड (लगभग 185 अरब रुपये) आंकी गई है।

    यह आंकड़ा संडे टाइम्स की हालिया गणना से 3 गुना ज्यादा है, जिसमें उनकी कई सबसे मूल्यवान संपत्तियां शामिल नहीं थी।

    तथ्य यह है कि पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उन्हें 36 करोड़ पाउंड दिए गए थे और इससे उनकी संपत्ति 60 करोड़ पाउंड हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    किंग चार्ल्स तृतीय
    प्रिंस हैरी
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    किंग चार्ल्स तृतीय

    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास क्या-क्या जिम्मेदारियां होंगी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    यात्रा पर टॉयलेट सीट और पेपर साथ ले जाते हैं किंग चार्ल्स, जानिए कुछ दिलचस्प आदतें अजब-गजब खबरें
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती सोनम कपूर
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक ब्रिटेन

    प्रिंस हैरी

    #Alvida2018: 2018 में सबसे ज्यादा खबरों में रही दुनिया की ये हस्तियां और घटनाएं थाईलैंड
    प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत हॉलीवुड समाचार
    प्रिंस हैरी और मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य पद को त्यागा, जानिए क्यों लंदन
    रंग के कारण राजपरिवार ने मेरे बेटे को नहीं दी राजकुमार की उपाधि- मेगन मार्केल ओपरा विनफ्रे

    लाइफस्टाइल

    छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए गोवा की इन 5 जगहों का करें रुख गोवा
    दही से बनाकर खाएं ये 5 तरह के व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    घर पर बनाएं ये 5 तरह के सालन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    घर को गर्मियों के अनुकूल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके घर की सजावट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025