NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / हैंड ब्लेंडर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
    अगली खबर
    हैंड ब्लेंडर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
    हैंड ब्लेंडर को साफ करने के तरीके

    हैंड ब्लेंडर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

    लेखन अंजली
    Jan 24, 2022
    08:44 pm

    क्या है खबर?

    हैंड ब्लेंडर एक बेहतरीन किचन अप्लाइंस है, जिसकी मदद से खाद्य चीजों को कुछ सेकेंड में एकदम बारीक पीसा जा सकता है, लेकिन बेहद कम लोग इसे साफ करने के सही तरीके से वाकिफ हैं।

    कई लोग हैंड ब्लेंडर को साधारण बर्तनों की तरह साफ कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से यह जल्द ही खराब हो सकता है।

    चलिए फिर आज हम आपको बताते हैं कि हैंड ब्लेंडर को कैसे साफ करना चाहिए।

    #1

    गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड का करें इस्तेमाल

    हैंड ब्लेंडर की सफाई के लिए आप गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके लिए पहले एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण में हैंड ब्लेंडर को सीधा डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रखें कि हैंड ब्लेंडर ब्लेड की तरफ से इस मिश्रण में होना चाहिए।

    इसके बाद ब्लेड की तरफ से हैंड ब्लेंडर को गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ दें।

    #2

    बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

    हैंड ब्लेंडर के अंदर जमी हुई गंदगी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इससे सफाई काफी आसान हो जाती है।

    इसके लिए सबसे पहले एक बड़े गिलास में एक बड़ी चम्‍मच बेकिंग सोडा पाउडर और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं, फिर इसमें हैंड ब्लेंडर को सीधा रखकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    अब एक स्पंज से हैंड ब्लेंडर के ब्लेड को साफ करके इसे पानी से धो लें।

    #3

    सफेद सिरका आएगा काम

    अगर कभी भी आपके हैंड ब्लेंडर में से अजीब सी महक आने लगती है और इसे दूर करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इसके लिए सबसे पहले एक बड़े गिलास में आधा कप गुनगुना पानी और एक बड़ी चम्मच सफेद सिरका मिलाएं, फिर इसमें ब्लेड की तरफ से हैंड ब्लेंडर को सीधा रखकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

    अंत में हैंड ब्लेंडर को किसी साफ कपड़े से पोंछ दें।

    महत्वपूर्ण टिप्स

    इन बातों का रखें खास ध्यान

    1) हैंड ब्लेंडर को हमेशा ब्लेड की तरफ से साफ करना चाहिए क्योंकि इसके ऊपरी हिस्से में इसका बटन और तार का जोड़ होता है, जहां पर पानी जाने से यह जल्दी खराब हो सकता है।

    2) जब आप हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें तो इसके तुरंत बाद इसे साफ कर दें क्योंकि अगर आप देर करेंगे तो इससे पीसी गई सामग्री के बचे हुए अवशेष सूख जाएंगे और हैंड ब्लेंडर को साफ करने में दिक्‍कत आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    घरेलू नुस्खे

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    ठंड में हाथ-पैैरों की सूजन दूर करेंगे ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम सर्दियों की देखभाल
    सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? इन उपायों को अपनाकर जल्द पाएं राहत सर्दियों की देखभाल
    फटी एड़ियों को चुटकियों में ठीक कर सकते हैं ये घरेलू उपाय स्वास्थ्य
    चेहरे से झुर्रियों को मिटाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपनाएं लाइफस्टाइल

    घरेलू नुस्खे

    कोहनी में दर्द होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    चाय की छलनी काली हो गई है तो इन तरीकों से करें साफ लाइफस्टाइल
    वॉटर हीटर रॉड से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    आंखों का सूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025