NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या आपको नाचोस पसंद हैं? अगर हां तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई
    लाइफस्टाइल

    क्या आपको नाचोस पसंद हैं? अगर हां तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई

    क्या आपको नाचोस पसंद हैं? अगर हां तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई
    लेखन अंजली
    Oct 21, 2022, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आपको नाचोस पसंद हैं? अगर हां तो इन 5 रेसिपी को जरूर करें ट्राई
    पांच तरह के नाचोस बनाने की रेसिपी

    नाचोस एक विदेशी स्नैक्स है जिसके तरह-तरह के फ्लेवर्स अब मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं और रेस्टोरेंट में भी तरह-तरह से नाचोस बनाकर परोसे जाते हैं। लेकिन अगर आपको ये बहुत पसंद हैं तो आप इन्हें बार-बार मार्केट से खरीदने या रेस्टोरेंट जाकर खाने की बजाय घर पर खुद बनाकर खा सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच तरह की नाचोस रेसिपी बताते हैं जिन्हें ट्राई करना तो बनता है।

    रोटी नाचोस

    सबसे पहले कुछ रोटियां पकाएं और फिर उन्हें छोटे त्रिकोण आकार में काट लें। अब उनके दोनों तरफ तेल लगाएं और फिर स्वाद के लिए उन पर थोड़ा नमक, काली मिर्च, पेरी-पेरी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। इसके बाद इन्हें क्रिस्पी होने तक बेक करें। फिर इनके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालकर इन्हें दोबारा ओवन में कुछ सेकेंड पकाएं। अंत में इन पर बारीक कटे प्याज और टमाटर गार्निश करें और अपनी मनपसंद डिप के साथ इन्हें खाएं।

    स्पेनिश ऑमलेट के साथ नाचोस

    सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च और लहसुन को भूनें। फिर इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इसमें कुछ कटे हुए आलू डालें और बाद में ऊपर से फेंटे हुए अंडे डालें। इसके बाद अपनी मनपसंद सब्जियां काटकर इसके ऊपर डाल दें। फिर टोमैटो सॉस और चीज़ डालें। अंत में एक ढक्कन से इसे ढक दें और चीज़ को पिघलने दें। फिर नाचोस और सालसा सॉस के साथ इसे परोसें।

    लोडेड वेजी नाचोस

    सबसे पहले अपने ओवन को लगभग 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बेकिंग शीट पर कुछ टॉर्टिला चिप्स रखें। अब उनके ऊपर बीन्स, कद्दूकस किया हुआ चीज़, शिमला मिर्च, क्रम्बल किया हुआ फेंटा चीज़ और मसालेदार जलपीनो डालें। चीज़ के पिघलने तक इसे बेक करें। एक बार नाचोस तैयार हो जाने के बाद इनके ऊपर बारीक कटा प्याज और टमाटर छिड़कें। अब इन्हें थोड़ा सॉसी बनाने के लिए इसमें सालसा या गुआकामोल मिलाएं। फिर इन्हें खाएं।

    बेक्ड चिकन नाचोस

    सबसे पहले लाल और हरी मिर्च को कुरकुरा होने तक भूनें। इसके बाद इन्हें एक कटोरी में निकाल लें। अब बचे हुए तेल में सेम, लहसुन, अजवाइन और जीरा भूनें। फिर इसमें कटे हुए चिकन को नींबू के रस, नमक और काली मिर्च के साथ मिलाकर डालें। इसके बाद इसे एक प्लेट में कुछ टॉर्टिला चिप्स, बीन मिश्रण, चीज़, प्याज के साथ रखें और उन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करके खाएं।

    नाचोस पिज्जा

    अगर आपको नाचोस और पिज्जा दोनों बहुत पसंद है तो यह डिश आपके लिए है। इसके लिए पहले तवे पर पिज्जा बेस रखें और इस पर थोड़ा जैतून का तेल लगाकर इसके ऊपर कुछ बीन्स डालें। अब नाचोस और अपने पसंदीदा टॉपिंग जैसे प्याज, टमाटर, जलापेनोस और कॉर्न आदि को इस पर डालें। अंत में इस पर कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और इसे 230 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। फिर इसे अपनी पसंदीदा डिप के साथ खाएं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    रेसिपी

    खान-पान

    बंगाल के 5 लोकप्रिय और हाइट्रेडिंग पेय, गर्मियों में घर पर बनाने के लिए जानिए रेसिपी पश्चिम बंगाल
    खाली पेट पपीते का सेवन करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    गर्मियों में बनाकर पिएं जा सकते हैं ये 5 फ्लेवर वॉटर, शरीर को मिलेगी ठंडक  रेसिपी
    भारत की 5 अजीबो-गरीब मिठाइयों के नाम, खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद; जानिए कहां मिलेगी  बिहार

    लाइफस्टाइल

    नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका  त्यौहार
    कई बीमारियों के लिए उपचार का काम कर सकती हैं ये 6 योग मुद्राएं योग
    केरल के 5 सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन, एक बार जरूर करें यात्रा केरल

    रेसिपी

    स्प्रिंग रोल पसंद हैं? घर पर इस तरह से बनाकर लें आनंद खान-पान
    नाश्ते के लिए परफेक्ट है ढोकला, जानिए इसकी 5 रेसिपी खान-पान
    भाप में आसानी से पकाए जा सकते हैं ये 5 स्नैक्स, जानिए रेसिपी खान-पान
    ओडिशा के 5 सबसे लोकप्रिय पेय, जानिए इनकी रेसिपी ओडिशा

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023