NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है लैंसडाउन, इसके इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की करें यात्रा
    अगली खबर
    उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है लैंसडाउन, इसके इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की करें यात्रा
    लैंसडाउन के पांच प्रमुख पर्यटन स्थल (तस्वीर: ट्विटर/@UTDBofficial)

    उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है लैंसडाउन, इसके इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की करें यात्रा

    लेखन अंजली
    Aug 25, 2022
    10:08 am

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड में 1,780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन एक शांत और खूबसूरत जगह है, जहां आप अपनी छुट्टियां सुकून से बिता सकते हैं।

    यह पर्यटन स्थल आध्यात्मिकता, एडवेंचर गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यही नहीं, लैंसडाउन सुंदर जंगल समेत वन्यजीव अभयारण्य के लिए भी मशहूर है।

    आइए आज हम आपको लैंसडाउन के पांच बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां छुट्टियों के दौरान जाना तो बनता है।

    #1

    कालागढ़ टाइगर रिजर्व

    लैंसडाउन में जंगल सफारी एक लोकप्रिय गतिविधि है, लेकिन इसके लिए आपको कालागढ़ टाइगर रिजर्व जाना होगा।

    यहां तक पखरो गेट, वतनवास गेट और कोल्हुचौर से पहुंचा जा सकता है। हाथियों, बाघों, तेंदुओं और हिरण को देखने के लिए आपको इस घने जंगल से गुजरना होगा।

    इस जंगल का शहर से निकटतम प्रवेश द्वार वतनवास है और यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जून के बीच है।

    #2

    भुलताल झील

    भुलताल एक मानव निर्मित झील है, जो गढ़वाल राइफल्स के युवाओं को समर्पित है, जिन्होंने झील के निर्माण में मदद की थी।

    लैंसडाउन के छावनी क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध झील की देखरेख भारतीय सेना करती है। यह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है और लोग यहां आकर पैडल-बोटिंग के लिए टिकट भी खरीद सकते हैं।

    आप यहां एक नर्सरी और खरगोश के बाड़े में जाकर आराम से एक अच्छा दिन बिता सकते हैं।

    #3

    सेंट जॉन्स चर्च

    सेंट जॉन्स चर्च लैंसडाउन से थोड़ी ही दूर पर स्थिल है।

    इस चर्च का सुंदर आंतरिक भाग और सुखद वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस चर्च का निर्माण साल 1937 में पूरा हुआ था।

    चर्च को औपनिवेशिक वास्तुकला में डिजाइन किया गया है और यह लैंसडाउन में पूजा के लिए एकमात्र चर्च भी है।

    #4

    भीम पकोड़े

    भीम पकोड़े नाम सुनकर अजीब लगा क्या? लेकिन यह एक जगह है, जो लैंसडाउन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है।

    पुराने लेखों के अनुसार, महाभारत के समय पांडवों ने वनवास के दौरान एक रात यहां बिताई थी। भीम, जो बहुत ताकतवर माने जाते थे, उन्होंने एक चट्टान को दूसरे के ऊपर इतनी सावधानी से रखा था कि वह कभी गिरे नहीं और तब से वह चट्टान अभी भी पूरी तरह से अपना संतुलन बनाए हुए है।

    #5

    स्नो व्यू पॉइंट

    लैंसडाउन शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर एक छोटा ट्रेक है, जिसे स्नो व्यू पॉइंट कहा जाता है। यह जगह दूर से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

    यह स्थान एक संपूर्ण मनोरम तस्वीर के लिए आपके सामने के दृश्यों को खूबसूरत दिखाता है। वहीं, यहां के निचली घाटी के विहंगम दृश्यों का भी आनंद लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    हिमालय
    ट्रेवल टिप्स
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    उत्तराखंड

    उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बसपा का सफाया, क्या खत्म हो रही मायावती की राजनीति? मायावती
    सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों की हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों से मांगा इस्तीफा उत्तर प्रदेश
    उत्‍तराखंड: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 800 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    उत्तराखंड: अपनी सीट से हारने के बावजूद दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी भाजपा समाचार

    हिमालय

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं अहमदाबाद
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    भारतीय सेना का पौराणिक हिम मानव 'येति' के पैरों के निशान मिलने का दावा भारतीय सेना
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना

    ट्रेवल टिप्स

    #Alvida2018: नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन हैं दिल्ली के पास स्थित ये जगहें दिल्ली
    भारतीय रेलवे: इन परिस्थितियों में आपके रिफ़ंड का दावा किया जा सकता है अस्वीकार, जानें भारत की खबरें
    सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं, तो इन पाँच बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमने जाएं यात्रा
    वैलेंटाइन डे: देश-दुनिया की इन रोमांटिक जगहों पर जाकर मनाएं ये खास दिन लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    मानसून के दौरान अपनी त्वचा को निखारने और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून
    रक्षाबंधन: अगर भाई-बहन एक दूसरे से हैं दूर तो इन तरीकों से मनाएं त्योहार रक्षाबंधन
    तेलंगाना में मौजूद हैं ये पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल, जरूर जाएं घूमने तेलंगाना
    मिजोरम के लुंगलेई में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं मिजोरम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025