NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं मुंबई के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल, मौका मिलते ही जरूर करें इनका रुख
    लाइफस्टाइल

    ये हैं मुंबई के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल, मौका मिलते ही जरूर करें इनका रुख

    ये हैं मुंबई के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल, मौका मिलते ही जरूर करें इनका रुख
    लेखन अंजली
    Mar 14, 2023, 08:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये हैं मुंबई के सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल, मौका मिलते ही जरूर करें इनका रुख
    मुंबई के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

    मुंबई शहर भारत के पश्चिमी तट पर महाराष्ट्र राज्य में स्थित है और यह देश का सबसे धनी शहर है। मुंबई एक ऐसा शहर है, जिसमें सभी धर्मों के लोग रहते हैं। इस वजह से मुंबई में कई तरह के धार्मिक स्थल हैं। यहां के धार्मिक स्थल अपने शांत वातावरण के साथ-साथ सुंदर बनावट से आपको मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। आइए आज हम आपको मुंबई के 5 सबसे प्रसिद्ध धार्मिल स्थलों के बारे में बताते हैं।

    सिद्धिविनायक मंदिर

    यह भगवान गणेश को समर्पित मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में जाने से कामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। अन्य हिंदू मंदिरों के विपरीत यह मंदिर हर धर्म के लोगों का स्वागत करता है और यहां किसी भी धर्म के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी नहीं है। यह मंदिर राज्य की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है और इसे साल 1801 में बनाया गया था।

    मुंबा देवी मंदिर

    यह मंदिर भुलेश्वर नामक जगह पर स्थित है। यह मंदिर देवी मुंबा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर को कोली मछुआरों द्वारा बनाया गया था, जो मुंबई के मूल निवासी हैं। यह मंदिर भीड़भाड़ वाले बाजार के बीच में है, इसलिए इस जगह पर थोड़ा सावधानी बरतते हुए जाएं। इस मंदिर के पंडित, जो आमतौर पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए पूजा के अनुष्ठान करते हैं, इस मंदिर के पीछे ही रहते हैं।

    हाजी अली दरगाह 

    महालक्ष्मी रेलवे टर्मिनल से थोड़ी दूरी पर स्थित यह दरगाह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक मानी जाती है। साल 1431 में पीर हाजी अली शाह बुखारी नाम के एक बहुत अमीर सूफी संत और मुस्लिम व्यापारी ने इस दरगाह का निर्माण करवाया था। यहां सबसे ज्यादा भीड़ गुरुवार और शुक्रवार के वक्त होती है और हजारों तीर्थयात्री आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं। महिलाओं को इसके आंतरिक गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

    अफगान चर्च 

    यह चर्च दक्षिणी मुंबई में स्थित है। प्रेस्बिटेरियन अफगान चर्च को औपचारिक रूप से 'द चर्च ऑफ सेंट जॉन द इवेंजेलिस्ट' के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसका निर्माण ब्रिटेन के भारतीय शासकों ने उन हजारों सैनिकों की याद में किया था, जिन्होंने 1835-43 तक चले पहले अफगानिस्तान युद्ध में लड़ते हुए अपनी जान गंवाई थी। यही कारण है कि इस चर्च को अफगान चर्च कहा जाता है।

    बाबुलनाथ मंदिर 

    यह मंदिर दक्षिणी मुंबई में मालाबार हिल्स पर मरीन ड्राइव के पास स्थित है। मंदिर के सामने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल एक प्रसिद्ध लैंडमार्क है। बाबुलनाथ मंदिर मुंबई के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण साल 1780 में किया गया था। बाबुलनाथ मंदिर समुद्र तल से 1,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर सोमवार और शिवरात्रि के दौरान इस मंदिर में काफी भीड़ रहती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    पर्यटन
    ट्रेवल टिप्स

    मुंबई

    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें रोहित शेट्टी
    एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में यात्री ने किया धूम्रपान और अन्य यात्रियों से दुर्व्यवहार लंदन
    सतीश कौशिक: 44 साल पहले जब मुंबई आए थे अभिनेता, पुरानी तस्वीर हुई वायरल सतीश कौशिक
    मुंबई: होली पर पानी से भरे गुब्बारे की वजह से हुई शख्स की मौत, जांच शुरू  मुंबई पुलिस

    पर्यटन

    प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए मशहूर हैं भारत के ये 5 इकोटूरिज्म त्योहार लाइफस्टाइल
    जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए दक्षिण भारत की इन 5 जगहों का करें रुख  केरल
    जंगल सफारी का मजा लेने के लिए उत्तर भारत की इन जगहों का करें रुख लाइफस्टाइल
    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख  राजस्थान

    ट्रेवल टिप्स

    हिमाचल प्रदेश: कसोल घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन जगहों का जरूर करें रूख हिमाचल प्रदेश
    ये है दुनिया का सबसे महंगा और आलीशान रिसॉर्ट, जानिए इसकी विशेषताएं और कीमत  दुबई
    जयपुर के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां हमेशा लगी रहती है भक्तों की भीड़ राजस्थान
    जर्मनी की यात्रा के दौरान ये 5 गलतियां करने से बचें, नहीं होगी परेशानी  जर्मनी

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023