Loading...
आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये पीली सब्जियां, डाइट में करें शामिल
आखों के लिए फायदेमंद पीली सब्जियां

आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं ये पीली सब्जियां, डाइट में करें शामिल

लेखन सयाली
Aug 14, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

आंखें हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, बल्कि खान-पान का भी खास ध्यान रखना चाहिए। पीली सब्जियां आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-E और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें कई बीमारियों से भी सुरक्षित रखते हैं। आइए जानें कि आंखों के लिए कौन-सी पीली सब्जियां लाभदायक हैं।

#1

पीली शिमला मिर्च

पीली शिमला मिर्च में विटामिन-C और विटामिन-A की अच्छी खासी मात्रा होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

पीली शिमला मिर्च को सब्जी या सलाद में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे सूप या रस में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है और आंखें ताजगी महसूस करती हैं।

#2

कद्दू

कद्दू भी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें बीटा-कैरोटीन की मात्रा होती है, जो विटामिन-A में बदल जाती है। यह विटामिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कद्दू खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं का खतरा भी कम होता है। कद्दू को आप सूप, हलवा या फिर सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

इसका जूस पीने से भी आपकी आखें स्वस्थ रह सकती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

पीले टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह तत्व आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।

पीले रंग के टमाटर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं का खतरा भी कम होता है। टमाटर को सलाद में शामिल किया जा सकता है या फिर इसे रस बनाकर भी पिया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

कॉर्न

कॉर्न मैकुला को सहारा देने के लिए अच्छी मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन प्रदान कर सकता है। ये पीले और नारंगी रंग के पौधों के पिगमेंट हैं। ये आपके शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करते हैं।

आपकी आखें और दिमाग इन्हें बड़ी मात्रा में जमा करते हैं। आखों की अच्छी सेहत के लिए रोजाना 10 मिलीग्राम ल्यूटिन और 2 मिलीग्राम जेक्सैंथिन लेना चाहिए।

यह आपको कॉर्न खाने से मिल सकता है।

ADVERTISEMENT