ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हैं ये व्यंजन, रात के वक्त खाएं
क्या है खबर?
रात के खाने में अधिकतर लोग मसालेदार और तेल-घी वाले व्यंजनों का सेवन करना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों की जानकारी देते हैं, जिन्हें बनाने के लिए कम सामग्रियों की जरूरत पड़ती है और ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
#1
पनीर और पालक की सब्जी
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर बारीक काट लें, फिर पैन में थोड़ा पानी गर्म करके उसमें पालक को डालें। जब पालक नरम हो जाए तो इसे ठंडा करके पीस लें।
अब पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें, फिर प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद इसमें पालक का पेस्ट, पनीर के टुकड़े और नमक मिलाकर इसे गर्मा-गर्म रोटी के साथ परोसें।
#2
चना और पालक की सब्जी
इसके लिए पहले चने को रातभर पानी में भिगोने के बाद इसे उबालें, फिर पालक को धोकर बारीक काटें। अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालें।
इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमें पालक का पेस्ट और लाल मिर्च का पाउडर डालकर मिलाएं।
अंत में इसमें उबले हुए चने मिलाएं। इसके बाद इसमें नमक डालकर इसे गर्मा-गर्म रोटी के साथ परोसें।
#3
पनीर और टमाटर की सब्जी
इसके लिए पहले टमाटर को धोकर बारीक काट लें, फिर पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और हींग डालें। इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हल्दी पाउडर मिलाकर भूनें।
अब इसमें टमाटर डालकर मिलाएं, फिर इसमें लाल मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर मिलाएं और पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं।
अंत में इसमें नमक मिलाकर इसे गर्मा-गर्म रोटी के साथ परोसें।
#4
सेम और आलू की सब्जी
सबसे पहले सेम को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और हींग डालें। इसके बाद इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूनें।
अब इसमें सेम डालकर मिलाएं और आलू के टुकड़े भी डालें। फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाएं।
अंत में इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे ढककर पकाएं, जब तक कि सब्जी नरम न हो जाए, फिर इसे गर्मा-गर्म रोटी के साथ परोसें।