NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें
    लाइफस्टाइल

    कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें

    कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें
    लेखन अंजली
    Nov 15, 2021, 09:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कभी भी नॉन स्टिक पैन में नहीं बनानी चाहिए ये चीजें
    नॉन स्टिक पैन में कभी न पकाएं ये चीजें

    आजकल मार्केट में कई ऐसे बर्तन मौजूद हैं, जिनकी मदद से खाना बनाना आसान हो जाता है। नॉन स्टिक पैन उन्हीं में से एक है। नॉन स्टिक पैन एक खास कोटिंग के साथ आते हैं, इसलिए इसमें खाना चिपकता नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें इसमें बनाकर खाने से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए आज जानते हैं कि नॉन स्टिक पैन में किन-किन चीजों को नहीं बनाना चाहिए।

    नॉन स्टिक पैन में न पकाएं वेजिटेबल स्टिर फ्राई

    आजकल कई लोग स्टिर फ्राई वेजिटेबल खाना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह ज्यादा तेल-मसाले के बिना बनती है, लेकिन ऐसी स्टिर फ्राई वेजिटेबल को काफी देर तक पकाना होता है और ज्यादा हीट वाली सब्जियों को नॉन स्टिक पैन में पकाना गलत है। दरअसल, नॉन स्टिक पैन को ज्यादा हाई हीट नहीं देनी चाहिए क्योंकि इससे उसकी कोटिंग पर असर पड़ता है, जिसके कारण यह जल्द खराब हो सकता है।

    मीट को भी नॉन स्टिक पैन में न पकाएं

    अगर आप नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल मीट को अधिक देर तक पकाने के लिए भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, नॉन स्टिक पैन में बहुत देर तक हीट जाएगी तो इसकी कोटिंग पिघलने लगेगी और इस कोटिंग से निकलने वाला धुआं भी टॉक्सिक होता है। इसलिए अगर आप मीट को पकाने वाले हो तो नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल न करें क्योंकि इसमें बने मीट का सेवन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

    स्लो कुकिंग वाली चीजों को न पकाएं

    सूप, खीर, कड़ी या फिर कोई भी ऐसा व्यंजन नॉन स्टिक पैन में न पकाएं, जिन्हें कम आंच पर पकाया जाता है। दरअसल, ये व्यंजन भी पैन की कोटिंग पर असर डालते हैं और नॉन स्टिक पैन की कोटिंग अगर खाने में मिल जाए तो ये आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसके कारण शरीर कई तरह की समस्याओं से घिर सकता है। इसलिए इन व्यंजनों को नॉन स्टिक पैन में न पकाएं।

    नॉन स्टिक पैन में किस तरह की चीजों को बनाना है सही?

    जिन चीजों को बनाने के लिए अधिक हीट की जरूरत होती है, उन्हें नॉन स्टिक पैन में पकाने से बचें। हालांकि, आप चाहें तो नॉन स्टिक पैन में मिक्स करने, टॉस करने और पलटने वाली चीजें आसानी से बना सकते हैं। उदाहरण के लिए पैनकेक, मिक्स वेज, चीले, ऑमलेट जैसी चीजे बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें क्योंकि इन चीजों को बनाते समय अधिक हीट जरूरत नहीं होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    किचन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग: मुंबई ने कोचिंग स्टाफ का किया ऐलान, झूलन गोस्वामी को दो बड़ी जिम्मेदारी  झूलन गोस्वामी
    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर मुंबई
    खामोश हो गई वाणी जयराम की आवाज, स्कूलों में भी गाया जाता है उनका यह भजन पद्म भूषण
    दिल्ली: अमेरिकन एयरलाइंस ने न्यूयॉर्क जा रही कैंसर पीड़ित महिला को विमान से उतारा  दिल्ली

    लाइफस्टाइल

    पालतू जानवर शारीरिक और मानसिक तनाव कम करने में करते हैं मदद, जानिए कैसे  पालतू जानवर
    बहती नाक से पीड़ित हैं तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद

    किचन टिप्स

    नींबू को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश लाइफस्टाइल
    हरे धनिये को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन तरीकों से करें स्टोर खान-पान
    आम को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ठीक लाइफस्टाइल
    कहीं हींग में मिलावट तो नहीं? इन तरीकों से लगाएं पता खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023